वुमेंस अंडर-23 टी20 ट्रॉफी : विदर्भ ने बिहार को 5 विकेट से हराया
पटना : वुमेंस अंडर-23 टी20 ट्रॉफी एलीट के तहत क्रिकेट स्टेडियम, सेक्टर-16, चंडीगढ़ में खेले गए मुकाबले में बिहार टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए अपने पूरे 20 ओवर में 9 विकेट पर 81 रन बनाया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी विदर्भ टीम ने 17.3 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 83 रन बनाकर मुकाबला अपने नाम कर लिया।

मुकाबले की शुरुआत बिहार की पारी से हुई, जिसमें टीम ने कुछ उपयोगी साझेदारियां कीं लेकिन नियमित अंतराल पर गिरते विकेट के कारण स्कोर 81/9 तक ही पहुँचा। शुरुआत में 3/1 पर निक्की कुमारी के आउट होने के बाद 10/2 पर खुशबू कुमारी और फिर 23/3 पर यशिता सिंह पवेलियन लौटीं। टीम की ओर से हर्षिता ने 39 गेंदों पर 30 रन की महत्वपूर्ण पारी खेली, जबकि कप्तान वैदेही यादव ने 20 गेंदों पर 15 रन जोड़े। नूतन सिंह ने संयमित बल्लेबाजी करते हुए 19 गेंदों पर 8 रन बनाकर नॉट आउट रहीं। पारी में कुल 15 अतिरिक्त भी जुड़े।

*बिहार की पहली पारी – 81/9, 20 ओवर*
यशिता सिंह – 7 रन, 10 गेंद
निक्की कुमारी – 0 रन, 1 गेंद
खुशबू सी कुमारी – 2 रन, 12 गेंद
हर्षिता – 30 रन, 39 गेंद
वैदेही यादव – 15 रन, 20 गेंद
आर्या – 1 रन, 5 गेंद
तेजेश्वी – 0 रन, 3 गेंद
कोमल आर कुमारी – 2 रन, 6 गेंद
शिल्पी – 0 रन, 3 गेंद
नूतन सिंह – 8 रन, 19 गेंद (नॉट आउट)
जुली कुमारी – 1 रन, 2 गेंद (नॉट आउट)
*गेंदबाजी (विदर्भ)*
आर्या अभय पोंगडे – 4 ओवर, 14 रन, 2 विकेट
आयुषी ठाकरे – 4 ओवर, 8 रन, 2 विकेट
वेदांति सलोडकर – 1 ओवर, 9 रन, 1 विकेट
जन्हवी रंगनाथन – 2 ओवर, 14 रन, 1 विकेट
श्रेय लांजेवार – 4 ओवर, 16 रन, 1 विकेट
त्रुप्ति लोढे – 3 ओवर, 7 रन
रिद्धि – 2 ओवर, 9 रन
लक्ष्य 82 रन का था। जवाब में विदर्भ की शुरुआत धीमी रही और पहले ओवर में ही 1/1 पर रिद्धि आउट हो गईं। इसके बाद 5.2 ओवर में 17/2 पर अश्विनी वापस लौटीं। मध्य क्रम ने उपयोगी बल्लेबाजी की जिसमें रिद्धिमा मराडवार ने 36 गेंदों पर 21 रन, आयुषी ठाकरे ने 16 गेंदों पर 10 रन और मानसी पांडे ने 17 गेंदों पर 15 रन जोड़े। अंत में आर्या अभय पोंगडे ने 6 गेंदों पर 8 रन और प्रेर्णा रांडीवे ने 8 गेंदों पर 15 रन बनाकर टीम को जीत दिलाई।
*विदर्भ की पारी कुल योग – 83/5, 17.3 ओवर*
रिद्धि – 1 रन (7 गेंद)
रिद्धिमा मराडवार – 21 रन (36 गेंद)
अश्विनी – 1 रन (15 गेंद)
आयुषी ठाकरे – 10 रन (16 गेंद)
मंसी पांडे – 15 रन (17 गेंद)
आर्या अभय पोंगडे – 8 रन (6 गेंद), नॉट आउट
प्रेर्णा रांडीवे – 15 रन (8 गेंद), नॉट आउट
*गेंदबाजी (बिहार)*
शिल्पी – 4 ओवर, 5 रन
नूतन सिंह – 4 ओवर, 22 रन, 2 विकेट
आर्या – 2 ओवर, 8 रन, 1 विकेट
कोमल कुमारी – 3 ओवर, 14 रन, 1 विकेट
वैदेही यादव – 2.3 ओवर, 17 रन
जुली कुमारी – 2 ओवर, 15 रन, 1 विकेट
*Match Details*
Tournament: WOMENS UNDER 23 T20 TROPHY ELITE
Match: Bihar vs Vidarbha
Toss: Bihar won the Toss and elected to bat
Venue: Cricket Stadium, Sector-16, Chandigarh
On-Field Umpires: Dhiraj Kumar Singh, Rupesh Khadgi
Referee: Astha Mathur
Result: Vidarbha Won By 5 Wickets
मैच की परिस्थिति के अनुसार बिहार टीम ने उपयोगी प्रयास किया, लेकिन लक्षित स्कोर कम होने के कारण विदर्भ ने लक्ष्य प्राप्त कर लिया।



Post Comment