Loading Now
×

बिहार U-19 टीम के लिए यश प्रताप और देवांश अशवल का चयन

पटना : बसावन पार्क क्रिकेट अकैडमी के प्रतिभाशाली खिलाड़ी यश प्रताप तथा राजीव नगर क्रिकेट अकैडमी के होनहार खिलाड़ी देवांश अशवल का चयन प्रतिष्ठित कूच बिहार U-19 ट्रॉफी के लिए बिहार U-19 टीम में किया गया है। यह दोनों खिलाड़ियों एवं उनकी अकैडमी के लिए अत्यंत गौरव का विषय है।

 

इस उत्कृष्ट उपलब्धि पर राजीव नगर क्रिकेट अकैडमी के हेड कोच देवकी नंदन दास, बसावन पार्क क्रिकेट अकैडमी के हेड कोच रंजीत भट्टाचार्य, तथा जूनियर कोच अजीत सिंह ने दोनों खिलाड़ियों को हार्दिक बधाई दी तथा आगामी टूर्नामेंट के लिए उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएँ प्रेषित कीं।

 

दोनों खिलाड़ियों ने अपने निरंतर परिश्रम, अनुशासन और उत्कृष्ट प्रदर्शन के दम पर यह स्थान अर्जित किया है। अकैडमी प्रबंधन को आशा है कि वे आगामी matches में अपने उत्कृष्ट खेल से बिहार का नाम रोशन करेंगे।

Post Comment