Loading Now
×

अररिया जिला क्रिकेट लीग अंडर -16 : जेसीए (रेड) ने दर्ज की शानदार जीत

अररिया |स्थानीय नेताजी सुभाष स्टेडियम क्रिकेट मैदान पर खेले गए मैच नंबर–3 जिला क्रिकेट लीग मैच अंडर -16 कांसम ट्रॉफी में रोमांचक मुकाबले में जेसीए (रेड) ने जयेश क्रिकेट एकेडमी (U-16) को 10 विकेट से हराकर एकतरफा जीत दर्ज की। इस मुकाबले में शानदार प्रदर्शन के लिए शिवांश को मैन ऑफ द मैच घोषित किया गया।

टॉस जीतकर जयेश क्रिकेट एकेडमी (U-16) ने पहले बल्लेबाज़ी करने का फैसला किया और निर्धारित 25.1 ओवर में 99 रन पर पूरी टीम आउट हो गई। टीम की ओर से आर्यन कश्यप ने 24 रन, उन्मुक्त राज ने 15 रन और एमडी राजी ने 14 रन का योगदान दिया।

 

गेंदबाज़ी में जेसीए (रेड) की ओर से शिवांश ने घातक प्रदर्शन करते हुए 6 ओवर में 13 रन देकर 3 विकेट, पवन भगत ने 5 ओवर में 12 रन देकर 3 विकेट, जबकि जयेश कश्यप ने 5 ओवर में 12 रन देकर 1 विकेट झटककर विपक्षी बल्लेबाज़ी की कमर तोड़ दी।

लक्ष्य का पीछा करने उतरी जेसीए (रेड) की टीम ने शानदार शुरुआत की और बिना कोई विकेट खोए लक्ष्य हासिल कर लिया। विराट सेठिया ने नाबाद 42 रन, जबकि शिवांश ने नाबाद 29 रन बनाकर टीम को आसान जीत दिलाई।

एक बार फिर गेंदबाज़ी में जेसीए (रेड) की पकड़ नहीं दिखाई दी। आदित्य कुमार ने 4 ओवर में 7 रन देकर कोई विकेट नहीं, जबकि एमडी राजी ने 4 ओवर में 17 रन देकर कोई विकेट नहीं ली

मैच का संचालन अंपायर रविशंकर दास व तनवीर आलम के द्वारा सफलतापूर्वक किया गया। स्कोर पंकज कुमार थे।

मैच में उपस्थित पदाधिकारी

ओम प्रकाश जायसवाल, अनामी शंकर, अश्विनी, उज्ज्वल, सरवन, अमित सेनगुप्ता एवं ग्राउंड्समैन राजेश आदी।

Post Comment