Loading Now
×

दिल्ली पब्लिक स्कूल, पटना ईस्ट में एक्सल्सियर -2025 का आयोजन

पटना : दिल्ली पब्लिक स्कूल (पटना ईस्ट) गर्व के साथ यह घोषणा करता है कि विद्यालय में इंटर-स्कूल स्पोर्ट्स एक्स्ट्रावैगेंज़ा “एक्सेल्सियर 2025” का भव्य शुभारंभ 4 दिसम्बर 2025 को आयोजित किया गया। यह तीन दिवसीय खेल महोत्सव 4 से 6 दिसम्बर 2025 तक चलेगा, जिसका उद्देश्य विद्यार्थियों के खेल कौशल, टीम वर्क और खेल भावना को प्रोत्साहित करना है। कार्यक्रम का आयोजन विद्यालय के मुख्य खेल मैदान में किया गया।

उद्घाटन समारोह का शुभारंभ सुबह 09:15 बजे अतिथियों के आगमन व स्वागत के साथ हुआ। इसके पश्चात 09:30 बजे अतिथियों, प्रतिभागियों एवं दर्शकों का औपचारिक स्वागत किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि लिटरा वैली पब्लिक स्कूल पटना के प्रधानाचार्य श्री डेसमंड जुड डी मोंटे जी , दिल्ली पब्लिक स्कूल पब्लिक पटना ईस्ट के प्रो वाईस चेयरमैन श्री अमित प्रकाश जी, दिल्ली पब्लिक स्कूल पब्लिक पटना ईस्ट के प्राचार्य डॉ राकेश अल्फ़्रेड,डिप्टी हेड मोहम्मद अशफ़ाक़ इक़बाल द्वारा दीप प्रज्वलन समारोह आयोजित हुआ, जिसने कार्यक्रम को गरिमामय और प्रेरणादायी शुरुआत प्रदान की।

इसके बाद मुख्य अतिथि श्री डेसमंड जूड डी मोंटे जी के संबोधन ,दिल्ली पब्लिक स्कूल पटना ईस्ट के प्रधानाचार्य डॉ राकेश अल्फ़्रेड जी के संबोधन द्वारा विद्यार्थियों को उत्कृष्टता की ओर प्रेरित किया गया ।कार्यक्रम को जीवंत बनाने के लिए विद्यार्थियों द्वारा नृत्य,संगीत व योग की विभिन्न प्रस्तुतियाँ दी गईं—इसके पश्चात गौरवपूर्ण मार्च-पास्ट – परेड आयोजित किया गया, जिसने प्रतिभागी विद्यालयों की अनुशासन और एकता का सशक्त प्रदर्शन किया। इसके बाद—शपथ ग्रहण समारोह व टॉर्च रिले ने खेलों की भावना और ऊर्जा को चरम पर पहुंचाया। 10 बजे कार्यक्रम का औपचारिक उद्घाटन किया गया, जिसके साथ ही विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं की शुरुआत हुई।

इस वर्ष “एक्सेल्सियर 2025” में फ़ुटबॉल, बास्केटबॉल, एथलेटिक्स, वॉलीबॉल और कबड्डी जैसी प्रमुख खेल प्रतियोगिताएँ आयोजित की जा रही हैं, जिनमें तेरह विद्यालयों के चार सौ से अधिक प्रतिभाशाली छात्र छात्राएँ भाग ले रहे हैं। विद्यालय प्रबंधन ने सभी अतिथियों, अभिभावकों और प्रतिभागियों के सहयोग और उत्साहवर्धन के लिए आभार व्यक्त किया। दिल्ली पब्लिक स्कूल पटना ईस्ट भविष्य में भी ऐसे आयोजनों के माध्यम से विद्यार्थियों में खेल और समग्र विकास को प्रोत्साहित करने के लिए प्रतिबद्ध है।

उद्घाटन समारोह सम्पन्न होने के बाद खेले गये कबड्डी मुकाबले में लीड्स इंटरनेशनल ने क्राईस चर्च स्कूल को 68-58 से दूसरे मुकाबले में त्रिभुवन ने शिवम कॉन्भेंट को 57-56 से जबकि वालीबॉल में मे फ्लावर स्कूल ने ट्रीनिटी ग्लोबल को] त्रिभुवन ने बिशप स्कॉट ब्यॉज स्कूल को तथा मे फ्लावर ने डी.पी.एस. पटना ईस्ट को पराजित किया। बास्केलबॉल (बालक वर्ग) में गोविन्दा इंटरनेशनल ने लिट्रा वैली को] ट्रीनिटी ग्लोबल ने बिशप स्कॉट ब्यॉज स्कूल को पराजित किया। बास्केलबॉल (बालिका वर्ग) में लोयला ने लिट्रा वैली को] संतजोशफ जेठुली ने गोबिन्दा इंटरनेशनल को पराजित किया। वही फूटबॉल मुकाबले में ट्रीनिटी ग्लोबल ने बिशप स्कॉट ब्यॉज स्कूल को एकतरफा मुकाबले में 5-0 से जबकि दूसरे मुकाबले में त्रिभुवन ने क्राईसचर्च को 5-0 से पराजित कर अगले दौर में प्रवेश किया। आज एथलेटिक्स मुकाबले में कई हिट हुए 400 मीटर,1500 मीटर,हाई जम्प,शॉटपुट, डिस्कस के भी मुकाबले हुए।

Post Comment