Loading Now
×

राधा सिन्हा स्मृति बॉल बैडमिंटन 13 को

पटना : चित्रांश खेल एवं सांस्कृतिक मंच के तत्वावधान में मुजफ्फरपुर जिला बॉल बैडमिंटन संघ एवं किलकारी मुजफ्फरपुर द्वारा राधा सिन्हा स्मृति एकदिवसीय जूनियर बालिका बॉल बैडमिंटन प्रतियोगिता का आयोजन 13 दिसंबर को किलकारी बाल भवन,मुजफ्फरपुर के प्रांगण में किया जायेगा।

इस बात की जानकारी देते हुए बिहार बॉल बैडमिंटन संघ के सचिव गौरी शंकर ने बताया कि प्रतियोगिता में किलकारी पटना,किलकारी मुजफ्फरपुर,पूर्वी चम्पारण एवं वैशाली की बालिका टीमें भाग लेंगी। प्रातियोगिता को सफल बनाने हेतु मुजफ्फरपुर जिला बॉल बैडमिंटन संघ के अध्यक्ष के.के.सिन्हा,जिला सचिव राजीव कुमार सिन्हा के देखरेख में तैयारियां की जा रही है।

Post Comment