Loading Now
×

सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी: एक रोमांचक मुकाबले गोवा ने बिहार को हराया

पटना : कोलकाता के JU सेकंड कैंपस, साल्ट लेक में खेले गए सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी एलीट मुकाबले में बिहार और गोवा के बीच एक प्रवाहपूर्ण मैच देखने को मिला। बिहार ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 180/7 रन बनाए, लेकिन गोवा ने 19.5 ओवर में 5 विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया।

बिहार की ओर से वैभव सूर्यवंशी और कप्तान साक़ीबुल गनी ने प्रभावी बल्लेबाजी की। वैभव ने 25 गेंदों पर 46 रन बनाकर शुरुआत मजबूत की, जबकि कप्तान गनी ने 60 रन की संयमित पारी खेलते हुए मध्य क्रम को स्थिरता दी। आकाश राज ने 40 रन का उपयोगी योगदान दिया। इन पारियों की मदद से टीम ने निर्धारित ओवरों में 180 रन तक पहुंचाया।

गोवा की ओर से दीपराज गवणकर ने गेंदबाजी में सबसे अधिक प्रभाव दिखाया और 4 ओवर में 38 रन देकर 4 विकेट लिए। अर्जुन तेंदुलकर ने 2 विकेट और कौशिक वी. को एक विकेट मिला।

लक्ष्य का पीछा करने उतरी गोवा की टीम ने 19.5 ओवर में 5 विकेट पर 184 रन बनाकर मैच को जित लिया। कश्यप बकले ने 49 गेंदों पर 64 रन बनाए और कप्तान सुयश प्रभुदेसाई ने 46 गेंदों पर 79 रन की उपयोगी और नियंत्रित पारी खेली। दोनों के बीच 142 रनों की साझेदारी ने गोवा को मुकाबले में मजबूत स्थिति में ला दिया। आखिर में ललित यादव ने नाबाद 21 बनाया।

बिहार की गेंदबाजी में सुरज कश्यप सबसे प्रभावी रहे और उन्होंने 4 ओवर में 24 रन देकर 3 विकेट हासिल किए। मोहम्मद इज़हार और साकिब हुसैन ने भी एक-एक विकेट लिया, लेकिन विपक्षी बल्लेबाजों पर नियंत्रण बनाए रखने में टीम को कठिनाई हुई।

गोवा ने अंतिम ओवर में जरूरी रन जुटाते हुए 5 विकेट से मुकाबला अपने नाम किया। यह मैच बिहार के लिए बल्लेबाजी में उपयोगी संकेत लेकर आया, वहीं गेंदबाजी विभाग को अगले मुकाबलों में कुछ सुधार की आवश्यकता महसूस हुई।

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Post Comment