Loading Now
×

डीएलसीएल क्रिकेट ट्रायल 9 दिसंबर को पटना मे,बिहार के खिलाड़ियों को मिलेगा सुनहरा अवसर। 

पटना : डीएलसीएल के तत्वावधान में अंडर 12, 14, 16 एवं 19 के लिए पिछले 15 वर्षों से लगातार ऑल इंडिया नेशनल क्रिकेट लीग का आयोजन होता आ रहा है। इस लीग में एक खिलाड़ियों को 3 टी 20, 2 वन डे तथा एक टेस्ट मैच खेलने का अवसर दिया जाता है।

अन्य वर्षों के भांति इस वर्ष भी बिहार के खिलाड़ियों को सुनहरा अवसर प्रदान करने के लिए 9 दिसंबर 2025 को दानापुर, पटना के अंशुल क्रिकेट अकैडमी में ट्रायल का आयोजन होने जा रहा है। डीएलसीएल के संस्थापक गणेश दत्त ने जानकारी देते हुए कहा कि इस लीग में देश भर के खिलाड़ी भाग लेते हैं, सभी मैच टर्फ विकेट पर आयोजित होता है तथा लाइव मैच भी दिखाए जाते हैं।

श्री दत्त ने कहा कि बिहार के खिलाड़ियों में अद्भुत प्रतिभा है, इस लीग में भाग लेने वाले कई खिलाड़ी बिहार से स्टेट भी खेल चुके है। इस लीग से खिलाड़ियों में आत्मविश्वास बढ़ता है जिसका फायदा उन्हें बिहार क्रिकेट एसोसिएशन द्वारा आयोजित इंटर डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट लीग में भी देखने को मिलता है।

डीएलसीएल लीग में भाग लेने वाले खिलाड़ी देश भर से आए प्रतिभाशाली खिलाड़ियों के बीच खेलते हैं और उन्हें बहुत ही अच्छा अनुभव प्राप्त होता है। लीग में उम्दा प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को डीएलसीएल के द्वारा स्पॉन्सरशिप भी दिए जाते हैं।

अधिक जानकारी के लिए 9718753188 पर संपर्क कर सकते हैं। आवेदन करने के लिए www.dlcl.in विजिट करें।

Post Comment