पूर्णिया जिला क्रिकेट लीग मे एम डब्ल्यू सीसी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए केसीसी को मात दी।
पूर्णिया: स्थानीय डीएसए ग्राउंड में खेले गए जिला क्रिकेट लीग के मुकाबले में एम डब्ल्यू सीसी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए केसीसी को मात दी।
एम डब्ल्यू सीसी की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला लिया और निर्धारित ओवरों में 158 रन बनाकर ऑल आउट हो गई। टीम की ओर से वेदांत वत्स और मो. श्यान ने बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए 46-46 रन, जबकि नील बसंत ने 26 रन का योगदान दिया।

केसीसी की ओर से गेंदबाजी में रबीबुल सबसे सफल रहे। उन्होंने शानदार गेंदबाजी करते हुए 5 विकेट झटके। वहीं शाहिद आलम और नवाजिश ने 2-2 विकेट, जबकि विकाश ने 1 विकेट अपने नाम किया।

लक्ष्य का पीछा करने उतरी केसीसी की टीम एम डब्ल्यू सीसी के गेंदबाजों के आगे टिक न सकी और पूरी टीम 22.5 ओवर में 87 रन पर सिमट गई। टीम की ओर से साहिल आलम ने सर्वाधिक 12 रन, जबकि ईशान अंसारी और अल्फ़ाज़ हुसैन ने 11-11 रनों का योगदान दिया।
एम डब्ल्यू सीसी की ओर से गेंदबाजी में प्रदीप और राहुल ने 3-3 विकेट, जबकि आनंद भारती, हर्षित और नील बसंत ने 1-1 विकेट चटकाए।
शानदार गेंदबाजी प्रदर्शन के लिए प्रदीप को ‘मैन ऑफ द मैच’ चुना गया।मैच में अंपायर काजल दा और सागर दास, जबकि स्कोरर की भूमिका शिवम और रोशन ने निभाई।



Post Comment