स्व. राजू वाल्स ट्रॉफी एनडीजेएल 2025 से नालंदा जिला क्रिकेट संघ ने किया शुरुआत
नालंदा : आज स्थानीय एन सी ए खेल मैदान बड़ीदरगाह, बिहारशरीफ़, नालंदा में नालंदा जिला जूनियर क्रिकेट लीग स्व राजू वाल्स ट्रॉफी का भव्य शुभारम्भ नालंदा ए बनाम नालंदा सी के बेच मैच कराकर किया गया। जिसका उद्घाटन नालंदा जिले के पूर्व वरिष्ठ क्रिकेटर सह पूर्व कोषाध्यक्ष नालंदा संजय कुमार उर्फ़ मंटू दा, क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ़ नालंदा के सचिव गोपाल कुमार सिंह तथा रियाज़ खान द्वारा संयुक्त रूप से किया गया किया गया। आज जूनियर लीग के दो मैच खेले गए।

पहला मैच नालंदा ए बनाम नालंदा सी के बिच खेला गया जिसमे नालंदा सी ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवरों में पांच विकेट के नुकसान पर 173 रन का विशाल स्कोर बनाया। जिसमे राजगुरु ने 65, अमित ने 42, आर्यन ने 20 तथा विराट ने 14 रन का योगदान दिया। नालंदा ए की ओर से इसु कुमार ने 15 रन देकर 4 तथा मोनू ने 18 रन देकर 1 विकेट अपने नाम किया।

जवाब में नालंदा ए की टीम 19. 1 ओवर में मात्र 96 रन बनाकर ऑल आउट होगयी। नालंदा ए की ओर से बल्लेबाज दीपक ने 23, अभी ने 22 तथा निखिल ने 10 रन बनाये। नालंदा सी के गेंदबाज रौनक ने 23 रन देकर 2 तथा आर्यन ने 14 रन देकर 2 विकेट लिए।
नालंदा सी के राजगुरु को प्लेयर ऑफ़ दी मैच का पुरस्कार दिया गया।मच में निर्णायक की भूमिका परवेज़ मुस्तफा उर्फ़ पप्पू तथा मनीष राज ने निभाया। स्कोरर के रूप में मोनू आर्या ने प्रभार संभाला।
दूसरे मैच में नालंदा बी बनाम नालंदा डी के बिच खेला गया नालंदा डी ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 17.2 ओवर में 101 रन बनाया जिसमे रौनक नाबाद 44 तथा मीरनाल ने 20 रन का योगदान दिया। नालंदा बी के मो समीर ने 14/3, चंद्रभान 8/3 तथा शिवम् 30/2 विकेट लिए. जवाब ने नालंदा बी की टीम ने युग सिन्हा के नाबाद अर्धशतक 52 रन तथा राजीव की 14 रन की मदद से 13.1 ओवर में लक्ष को आसानी से हासिल कर लिया। नालंदा डी की ओर से रौनक ने 13/1 विकेट लिया।
युग सिन्हा को मैन ऑफ़ दी मैच दिया गया।
मैच में निर्णायक की भूमिका रामवर्धन पांडेय तथा मो साबिर ने निभाया वहीँ स्कोरर के रूप में अंकित राज रहे।
इस मौके पर क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ़ नालंदा के पदाधिकारियों समेत हैदर अली, गौरव, राकेश, सिकंदर यादव इत्यादि मौजूद रहे।



Post Comment