कूच बिहार ट्रॉफी :मोक्ष मुदगिल के नाबाद शतक से हरियाणा की ठोस शुरुआत
08 दिसंबर 2025 : कूच बिहार ट्रॉफी एलीट के अंतर्गत मोइन-उल-हक स्टेडियम, पटना में खेले जा रहे यूथ फर्स्ट क्लास मुकाबले में हरियाणा टीम ने पहले दिन की समाप्ति तक पहली पारी में 87.2 ओवर में 3 विकेट पर 271 रन बनाए।

हरियाणा की ओर से मोक्ष मुदगिल 235 गेंदों पर 127 रन बनाकर नाबाद हैं, जिसमें 14 चौके और 1 छक्का शामिल है। उनके साथ कप्तान रुद्राक्ष नरवाल 81 गेंदों पर 53 रन बनाकर क्रीज पर डटे हुए हैं। निधिश गौर ने 176 गेंदों पर 63 रन का योगदान दिया, जबकि यश अधाना ने 13 और गोरिश दहिया ने 6 रन बनाए। हरियाणा की ओर कुल 9 अतिरिक्त रन जुड़े।

बिहार की गेंदबाजी में आर्यन पटेल ने 13 ओवर में 5 मेडन 31 रन देकर 1 विकेट लिया। मोहित कुमार ने 6.2 ओवर में 1मेडन 29 रन देकर 1 विकेट हासिल किया, जबकि सत्यम कुमार ने 23 ओवर में 2 मेडन 56 रन देकर 1 बल्लेबाज को पवेलियन भेजा। रिंकल तिवारी ने 15 ओवर में 3 मेडन 34 रन देकर किफायती गेंदबाजी की।
दिन का खेल समाप्त होने तक हरियाणा का स्कोर 87.2 ओवर 3 विकेट पर 271 रन है और मैच के अगले दिन भी मुकाबला खुला हुआ नजर आ रहा है।



Post Comment