गोपालगंज जिले मे शुरु हुआ बिहार रूलर लीग का ट्रायल
गोपालगंज : बिहार क्रिकेट संघ के द्वारा आयोजित होने वाले ग्रामीण रूलर लिग टूर्नामेंट के लिए गोपालगंज जिले के सभी प्रखंडों का ट्रायल आज शहर के टुन्ना गिरि क्रिकेट अकादमी मानिकपुर में हुआ।

आज ट्रायल के पहले दिन लगभग 300 खिलाड़ियों ने इस ट्रायल में हिस्सा लिया ट्रायल में 14 प्रखड़ो के खिलाड़ियों नें भाग लिया यह ट्रायल 9 दिसंबर और 10 दिसंबर तक चलेगा पूरे जिले में 16 टीम बनाई जाएगी. टूर्नामेंट का मुख्य उद्देश्य है की गांव और सुदूर ग्रमीण के बच्चों को पहले जिला फिर राज्य स्तर पर उनकी प्रतिभा का निखारना है

इस टूर्नामेंट को लेकर ग्रामीण क्षेत्र के बच्चों में गजब का उत्साह दिख रहा है आज के ट्रायल में 5 चयनकर्ता के देख रेख में संपन्न हुआ इस पुरे जिले के टीम क़ो बनाने के लिए गोपालगंज में 2 कान्वेंर प्रिंस सिंह और संतोष मिश्रा क़ो बनाया गया यह पूरा टूर्नामेंट बिहार क्रिकेट संघ के तरफ से कराया जा रहा है
आज के ट्रायल में मौके पर जिला क्रिकेट संघ के सचिव साकेत गिरी संदीप यादव रणविजय सिंह पुनीत मिश्रा शुभम पाण्डेय सुजय शर्मा दिव्या आदित्य ऋतिक आदि खिलाडी मौजूद रहे



Post Comment