Loading Now
×

ईस्ट चम्पारण के बादल कनौजिया का चयन बिहार सैयद मुशतक अली टीम मे

मोतिहारी : बीसीसीआई के तत्वधान में होने वाले सैयद मुश्ताक अली(टी-20) टूर्नामेंट के लिए मोतिहारी के बादल कनौजिया का चयन बिहार टीम के लिए हुआ हैं।अभी हाल ही में बादल कनौजिया ने कर्नल सी के नायडू ट्रॉफी के लिए भी बिहार टीम के लिए शिरकत किया था।

इसीडीसीए सचिव रवि राज के हवाले से मीडिया प्रभारी प्रीतेश रंजन ने जानकारी देते हुए बताया हैं कि बादल कनौजिया ने सीनियर डिवीजन के 4 मैचों में 12 विकेट और U-23 ग्रुप में 10 विकेट व कर्नल सी के नायडू ट्रॉफी में भी शानदार गेंदबाजी करते हुए 10 विकेट लिए।

बीसीए द्वारा आयोजित ट्रायल प्रक्रिया में भी बादल ने शानदार प्रदर्शन कर भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड(बीसीसीआई) द्वारा आयोजित सैयद मुश्ताक अली टी-20 टीम के लिए बिहार टीम में जगह बनाया है।.

ज्ञात हो कि बादल कनौजिया बाये हाथ का एक उत्कृष्ट तेज गेंदबाज के साथ-साथ मध्य क्रम का उपयोगी बल्लेबाज भी हैं।ज्ञात हो कि बादल कनौजिया इसीडीसीए से सम्बद्ध खिलाड़ी हैं।अपनी खेल प्रतिभा के दम पर वह लगातार सफलता की ओर अग्रसर हैं।

बादल कनौजिया के चयन पर बीसीए गवर्निंग काउंसिल कन्वेनर ज्ञानेश्वर गौतम, इसीडीसीए अध्यक्ष आकर्षण आदित्व,सचिव रवि राज,संयुक्त सचिव कन्हैया प्रसाद,कोषाध्यक्ष अभिषेक कुमार ठाकुर,क्लब प्रतिनिधि अयाज अहमद,खिलाड़ी प्रतिनिधि मधुरेन्द्र सिंह व ब्यूटी कुमारी,मीडिया प्रभारी प्रीतेश रंजन,एनसीए कोच मनोज कनौजिया, अमित कुमार,रामेश्वर साह, वरिष्ठ खिलाड़ी रामप्रकाश सिन्हा, प्रभाकर जयसवाल,संजय कुमार टुन्ना, राशिद जमाल खान,गुलाब खान,शैलेन्द्र मिश्र बाबा,अजय कुमार,प्रकाश कुमार कन्हैया,प्रिंस कुमार,राकेश कुमार,हरप्रीत सिंह सालूजा इत्यादि ने बधाई व उसके उज्जवल भविष्य की कामना किया हैं।

Previous post

परमेश्वर राय मेमोरियल अंडर-15 क्रिकेट टूर्नामेंट:लक्ष्य सीए क्वार्टरफाइनल में, बीपीसीए भी जीता

Next post

कूच बिहार ट्रॉफी: हरियाणा के 541 रनों के जबाब बिहार की अच्छी शुरुआत,आयुष का नाबाद अर्धशतक

Post Comment