एस.पी.एस की टीम पूर्णिया जिला क्रिकेट लीग के फाइनल मे
पूर्णिया : आज के के एन स्टेडियम में सुपर लीग का पहला सेमीफाइनल खेला गया जिसमें एस पी एस की टीम ने डीसीए रेड को 4 विकेट से हराकर फाइनल में अपना स्थान पक्का किया। डीसीए रेड ने पहले टॉस जीत के बल्लेबाजी करने का फैसला किया पूरी टीम 180 रनों पर ऑल आउट हो गई।

कप्तान सुनील ने 53 रनों का योगदान दिया आनंद प्रकाश ने 31 और सिद्धांत ने 47 रनों का योगदान दिया। शिवम कुमार ने गेंदबाजी में 26 रन दे कर 5 खिलाड़ियों को आउट किया।

जवाब में एस पी एस की टीम ने 32 ओवर में जीत के लिए आवश्यक 182 रन 6 विकट के नुकसान पर बना लिया बल्लेबाज जुनैद ने 28 यश ने 52 विशाल ने 42 रनों का योगदान दिया आर्यन ने भी 22 का योगदान किया। गेंदबाजी में सुनील महादेव विक्रम ने एक एक विकेट लिया।
आज के मैच में अंपायर अभिषेक आनंद और शशांक शशि थे वहीं स्कोर अभिषेक भोक्ता थे। कल का दूसरा सेमीफाइनल डीसीए-1 और मां मनसा स्ट्राइकर के बीच में खेला जाएगा। वही कल चटर्जी ग्राउंड पर अंडर 14 और बी डिवीजन का फाइनल मैच खेला जाएगा।



Post Comment