Loading Now
×

कूच बिहार ट्रॉफी: बिहार और हरियाणा का मैच ड्रॉ,

पटना 11 दिसम्बर 2025:कूच बिहार ट्रॉफी एलीट में पटना के मोइनुल हक स्टेडियम में खेले गए मुकाबले का आज चौथा और अंतिम दिन ड्रॉ पर समाप्त हुआ। बिहार टीम ने पूरे मैच में परिस्थितियों के अनुरूप प्रयास बनाए रखा, हालांकि पहली पारी में कुछ रन से पीछे रह जाने के करण हरियाणा को पहली पारी की बढ़त के आधार पर बढ़त मिली।

हरियाणा ने 541/9 पर पारी घोषित कर बढ़त हासिल की थी। जवाब में बिहार ने अपनी पहली पारी में 159.3 ओवर में 430 रन बनाए थे। अंतिम दिन हरियाणा ने अपनी दूसरी पारी में 17.4 ओवर में 90/2 का स्कोर बनाया। बिहार के लिए मोहित कुमार और योगेश्वर कुमार ने एक-एक सफलता हासिल की।

हरियाणा की दूसरी पारी में यश अधाना 44 रन पर नाबाद रहे, जबकि निधिश गौर ने 23 गेंदों पर 31 रन जोड़े। बिहार की ओर से मोहित कुमार ने 5.4 ओवर में 26 रन देकर एक विकेट लिया और योगेश्वर कुमार ने 5 ओवर में 25 रन देते हुए एक विकेट हासिल किया।

मुकाबले का परिणाम भले ही ड्रॉ रहा, लेकिन बिहार के खिलाड़ियों ने पूरे मैच में संयम दिखाते हुए अपने प्रयास जारी रखे। टीम अगले मुकाबले में बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद के साथ मैदान पर उतरेगी।

बिहार क्रिकेट एसोसिएशन सभी खिलाड़ियों के प्रयासों की सराहना करता है और आगामी मुकाबलों के लिए टीम को शुभकामनाएँ प्रदान करता है।

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Post Comment