Loading Now
×

बिहार रूरल लीग मे पटना जिले का ट्रायल 14 दिसंबर से शुरु

पटना : बिहार क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में चल रहे बिहार रुरल लीग का ट्रायल 14 दिसंबर से 17 दिसंबर तक पटना के शाखा मैदान राजेंद्रनगर एवं लक्ष्य क्रिकेट एकेडमी केंद्रीय विद्यालय कंकड़ बाग में संपन्न होगा शाखा मैदान में इसका उद्घाटन पटना जिला क्रिकेट संघ के पूर्व सचिव सह बीसीए के जिला प्रतिनिधि राजेश कुमार एवं बीसीएल गवर्निंग काउंसिल के कन्वेनर ज्ञानेश्वर गौतम संयुक्त रूप से करेंगे।

बिहार रुरल लीग के मीडिया प्रभारी रूपक कुमार ने बताया कि पटना में 48 टीमें बनेंगी जबकि लगभग 1500 लड़कों ने अपना निबंधन कराया है ।ट्रायल के अंतिम दिन यानी 17 दिसंबर को उन सभी खिलाड़ियों का ट्रायल होगा जिन्होंने अभी तक अपना निबंधन नहीं कराया है । जनवरी के प्रथम सप्ताह से मैच प्रारंभ कर दिए जाएंगे।आप विदित है कि बिहार क्रिकेट के पूर्व अध्यक्ष राकेश कुमार तिवारी ने ग्रामीण लीग का सपना देखा था जो गवर्निंग काउंसिल के नेतृत्व ने संपन्न होने जा रहा है।चयन प्रक्रिया राष्ट्रीय व राज्यस्तरीय खिलाड़ी की देख रेख में होगी.

वाईसीसी शाखा मैदान राजेंद्र नगर के संयोजक संतोष कुमार-9334171628,9431073128.सह-संयोजक सुधीर कुमार, चयनकर्ता रंजीत भट्टाचार्य, राजेश सिन्हा (उस्ताद), अजीत कुमार, राहुल कुमार और मनोज यादव,लक्ष्य क्रिकेट एकेडमी केंद्रीय विद्यालय कंकड़बाग की चयनकर्ता की सूची

प्रिंस कुमार-संयोजक-8051268533 सह-संयोजक रविंद्र मोहन, चयनकर्ता- मोहम्मद फिरोज, मोहम्मद रफी, नितेश कुमार सिंह, संजय सिन्हा पिंटू और अशोक कुमार छोटू

दोनों चयन प्रक्रिया के कॉर्डिनेटर रूपक कुमार होंगे संपर्क नंबर-9334450416 चयन प्रकिया की शुरुआत सुबह 9 बजे से होगी

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Post Comment