Loading Now
×

लक्ष्य क्रिकेट एकेडमी परमेश्वर राय मेमोरियल अंडर-15 इंटर स्कूल क्रिकेट के सेमीफाइनल में

पटना । लक्ष्य क्रिकेट एकेडमी ने परमेश्वर राय मेमोरियल अंडर—15 इंटर स्कूल क्रिकेट के सेमीफाइनल में अपनी जगह सुनिश्चित कर ली. लक्ष्य क्रिकेट एकेडमी ने बीपीसीए ने 8 विकेट से हराया. जीएसए ग्राउंड पर शनिवार को क्वार्टरफाइनल मुकाबला बीपीसीए बनाम लक्ष्य क्रिकेट एकेडमी के बीच खेला गया.

बीपीसीए ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 20.4 ओवर में सभी विकेट खोकर 114 रन बनाए. जवाब में लक्ष्य अनिरुद्ध राज के अर्धशतक व कप्तान शामू के नाबाद 32 रन की बदौलत 10.4 ओवर में दो विकेट खोकर 115 रन बनाकर जीत हासिल कर लिया. विजेता टीम के अनिरुद्ध राज को प्लेयर आफ द मैच चुना गया.

संक्षिप्त स्कोर

बीपीसीए: 20.4 ओवर में 114 रन पर आलआउट, अभिनव सिंह 30, सिद्धार्थ कुमार 12, हरिओम कृष्ण शर्मा 21, अतिरिक्त 22, अभिषेक कुमार भारती 2/21, अनिरुद्ध राज 3/21, स्मिता गौरव 2/17.

लक्ष्य क्रिकेट एकेडमी: 10.4 ओवर में दो विकेट पर 115 रन, शामू नाबाद 32, अनिरुद्ध राज 50 अतिरिक्त 20, जीत यादव 1/19, अभिनव सिंह 1/9.

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Post Comment