Loading Now
×

आमंत्रण कप सीनियर बॉल बैडमिंटन आज

पटना : बिहार बॉल बैडमिंटन संघ के तत्वावधान में कल (16 दिसंबर ) एमएसएम समता कॉलेज जंदाहा ( वैशाली ) में आयोजित होने वाली आमंत्रण कप एकदिवसीय सीनियर बॉल बैडमिंटन प्रातियोगिता ( पुरूष व महिला ) का उदघाटन अपराह्न 2.00 बजे बिहार राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष अप्सरा मिश्रा करेंगी जबकि मुख्य अतिथि भारतीय बॉल बैडमिंटन महासंघ के संयुक्त सचिव गौरी शंकर एवं विशिष्ट अतिथि कॉलेज के प्राचार्य अरुण कुमार सिंह होंगे।

इस बात की जानकारी देते हुए आयोजन अध्यक्ष फैसल अहमद ने बताया कि प्रातियोगिता को सफल बनाने हेतु सारी तैयारियां पूरी कर ली गई है। इस एकदिवसीय प्रातियोगिता में कई राज्य व राष्ट्रीय स्तरीय खिलाड़ी भाग लेंगे। विजेता व उपविजेता टीमों को आकर्षक पुरस्कार दिये जायेंगे।

Post Comment