कूच बिहार ट्रॉफी: बिहार की पहली पारी मे मजबूत शुरुआत
16 दिसम्बर 2025 : कूच बिहार ट्रॉफी एलीट के अंतर्गत एमबीबी स्टेडियम, अगरतला में खेले जा रहे यूथ फर्स्ट क्लास मुकाबले के पहले दिन बिहार की टीम ने अपनी पहली पारी में ठोस बल्लेबाजी करते हुए स्टंप्स तक 90 ओवर में 8 विकेट पर 334 रन बना लिए।

बिहार की शुरुआत आक्रामक रही, जहां आयुष रवि शंकर ने 30 गेंदों में 54 रन बनाते हुए पारी को गति दी। इसके बाद मध्यक्रम में मोहम्मद आलम और दीपेश गुप्ता ने महत्वपूर्ण योगदान दिया। मोहम्मद आलम ने 135 गेंदों पर 12 चौका 1 छक्का लगाकर 87 रन की पारी खेली, जबकि दीपेश गुप्ता ने 162 गेंदों पर 13 चौका लगकर 90 रन बनाकर पारी को मजबूती दी। दोनों के बीच 170 रन की साझेदारी हुई, जो दिन की सबसे बड़ी साझेदारी रही।

निचले क्रम में भी बिहार को उपयोगी योगदान मिला। प्रियांशु ने 22 रन, मोहित कुमार ने 23 रन जोड़े, जबकि दिन का खेल समाप्त होने तक सत्यम राज 25 रन और आर्यन पटेल 1 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद रहे।
गेंदबाजी में विपक्षी टीम की ओर से अभिक पॉल 15 ओवर 2 मेडन 60 रन 3 विकेट लिए, जबकि आरिप मिया 11 ओवर 2 मेडन 71 रन देकर 2 विकेट हासिल किए। रुद्रा, रियाद और शुभाजित को 1-1 विकेट मिला।
पहले दिन के खेल के बाद बिहार की टीम मजबूत स्थिति में है और शेष बल्लेबाजों से आगे के खेल में रन बढ़ाने की उम्मीद रहेगी। मुकाबले का दूसरा दिन 17 दिसम्बर को खेला जाएगा।



Post Comment