गया कॉलेज गया ने जीता मगध विश्वविद्यालय इंटर कॉलेज क्रिकेट टूर्नामेंट का खिताब
गया।मगध विश्वविद्यालय इंटर कॉलेज क्रिकेट टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला आज गया कॉलेज गया एवं एस. एन. सिन्हा कॉलेज, औरंगाबाद के बीच खेला गया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए गया कॉलेज गया की टीम ने 20 ओवर में ऑलआउट होकर 183 रन बनाए।

गया कॉलेज की ओर से अंकुश राज ने 38 रन, शांतनु ने 23 रन, जबकि रंजनराज एवं यशराज ने 19-19 रनों का योगदान दिया। एस. एन. सिन्हा कॉलेज की ओर से गेंदबाजी में प्रभात एवं विवेक ने दो-दो विकेट प्राप्त किए।
184 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी एस. एन. सिन्हा कॉलेज, औरंगाबाद की टीम 123 रनों पर सिमट गई। औरंगाबाद की ओर से नीतीश कुमार ने सर्वाधिक 59 रन तथा आयुष ने 21 रन बनाए। गया कॉलेज गया की शानदार गेंदबाजी के सामने विपक्षी टीम टिक नहीं सकी। मयंक पांडे ने 4 विकेट, यशराज ने 2 विकेट और रोहित ने 2 विकेट झटके।

इस प्रकार गया कॉलेज गया ने फाइनल मुकाबला 60 रनों से जीतकर टूर्नामेंट का खिताब अपने नाम किया।
मैच का मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार मयंक पांडे को, जबकि मैन ऑफ द सीरीज़ का पुरस्कार यशराज सिंह को प्रदान किया गया।
मैच के मुख्य अतिथि गया कॉलेज के प्राचार्य डॉ. सतीश चंद्र ने खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए कहा कि अनुशासन और समर्पण के साथ खेला गया खेल ही सफलता दिलाता है।
विशिष्ट अतिथि फतेहपुर प्रखंड विकास पदाधिकारी श्री शशि भूषण साहू ने कहा कि एकाग्रता, शांति और मनोयोग से किया गया प्रत्येक कार्य सफलता की ओर ले जाता है।
इंटर कॉलेज टूर्नामेंट में खिलाड़ियों के प्रदर्शन के आधार पर मगध विश्वविद्यालय की टीम का गठन किया जाएगा, जो 10 जनवरी से उड़ीसा के कटक स्थित रेवेनशॉ विश्वविद्यालय में आयोजित प्रतियोगिता में भाग लेगी।
इस अवसर पर जावेद सर (पूर्व प्राचार्य, जीबीएम कॉलेज), विनोद कुमार सिंह, संतोष कुमार सिंह, डॉ. रेशमा यासमीन, डॉ. अर्चना, मनीष प्रताप सिंह, जीतन पांडे, कपिल, देवनारायण यादव, गया जिला क्रिकेट एसोसिएशन के पूर्व सचिव संजय कुमार उर्फ (चुन्नू) , विनय कुमार ,श्याम यादव, गब्बर यादव, कमलेश कुमार, प्रवीण प्रकाश राणा, गौतम यादव, मनोज कुमार, ऋतिक कुमार, आदर्श कुमार सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।



Post Comment