सीतामढ़ी जिला क्रिकेट संघ से खिलाड़ियों का रजिस्ट्रेशन 5 जनवरी तक
सीतामढ़ी : आज दिनांक 19.12.2025 को प्रातः 9:00 बजे से श्री ज्ञान प्रकाश, सचिव सीतामढ़ी जिला क्रिकेट संघ की अध्यक्षता में उनके आवास पर सीतामढ़ी जिला क्रिकेट संघ के कार्यकारिणी समिति की बैठक हुई। जिसमें सर्वसम्मिति से सत्र 2025-26 के खिलाड़ियों का निबंधन दिनांक 5/1/2026 तक कराने का निर्णय लिया गया।

निबंधन के बाद जिलास्तरीय लीग, अंतरविद्यालय जिलास्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता तथा नॉकआउट प्रतियोगिता एवं राज्यस्तरीय महिला क्रिकेट प्रतियोगिता कराने का निर्णय लिया गया। जिलास्तरीय लीग में भाग लेने हेतु क्लब का निबंध शुल्क 3000 रुपए तथा अंतरविद्यालय क्रिकेट प्रतियोगिता का निबंधन शुल्क 7000 रुपए निर्धारित किया गया। निबंधन हेतु खिलाड़ियों का विहित प्रपत्र में आवेदन पत्र , जन्म प्रमाण पत्र, आधार कार्ड एवं विगत तीन साल का शैक्षणिक प्रमाण पत्र के साथ देना अनिवार्य होगा तथा अंतरविद्यालय क्रिकेट प्रतियोगिता में भाग लेने हेतु दिनांक 1/9/2026 को आयु 16 वर्ष से कम होना अनिवार्य है।

क्लब संस्था का निबंधन हेतु निबंधन शुल्क बैंक ड्राफ्ट अथवा चेक के माध्यम से स्वीकार होगा। निबंधन हेतु निबंधन फार्म श्री विवेक मिश्रा,संयोजक(मॉब नं 7463070194), टूर्नामेंट कमिटी से जानकी स्टेडियम डुमरा में प्राप्त किया जा सकेगा। बैठक में श्री राजीव कुमार,उपाध्यक्ष राजकुमार अग्रवाल, कोषाध्यक्ष, सी ए ओ श्री श्याम किशोर प्रसाद , श्री बैजू पटेल ,संयुक्त सचिव , चेयरमैन श्री मनोज कुमार सिंह एवं श्री विवेक मिश्रा संयोजक उपस्थिति थे ।



Post Comment