बिहार विजय हजारे टीम में मोतिहारी के तीन खिलाड़ी का चयन
मोतिहारी : बोर्ड क्रिकेट कॉउंसिल ऑफ इंडिया(बीसीसीआई) के तत्वधान में आयोजित होने वाले विजय हजारे ट्रॉफी(50 ओवर)के लिए मोतिहारी के सकीबुल गनी,बादल कनौजिया और साबिर खान का चयन बिहार टीम में हुआ हैं।

इसीडीसीए सचिव रवि राज के हवाले से मीडिया प्रभारी प्रीतेश रंजन ने जानकारी देते हुए बताया हैं कि पू.च. क्रिकेट इतिहास में यह पहली बार हुआ हैं जब किसी भी फॉर्मेट में एक साथ तीन खिलाड़ियों का चयन बिहार टीम में हुआ हैं।वही सकीबुल गनी को टीम का कप्तान बनाया गया हैं।इस खबर से मोतिहारी के क्रिकेट खिलाड़ियों व खेलप्रेमियों में खुशी की लहर दौड़ पड़ी हैं।

सकीबुल गनी लगातार विगत कई सत्रों से लगातार बिहार टीम के लिए खेल रहे हैं वही रणजी व सैयद मुश्ताक अली टीम की कप्तानी का जिम्मा भी सकीबुल के हाथों में हैं।सकीबुल पिछले कुछ सत्रों से लगातार बिहार रणजी टीम,सैयद मुश्ताक अली टी-20 टीम व विजय हजारे के लिए बनी टीम में भागीदारी कर रहे है और बढ़िया प्रदर्शन भी कर रहे हैं जबकि साबिर खान एक अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी रहे हैं।इंडिया(U-19) टीम के वह हिस्सा रह चुके हैं।
साथ ही वह आईपीएल टीम रॉयल चैलेंजर बेंगलुरु के वह नेट बॉलर भी रह चुके हैं।वही बादल कनौजिया ने बीसीए की सीनियर डिवीजन के मैचों और U-23 ग्रुप के मैच में शानदार गेंदबाजी का प्रदर्शन किया हैं साथ ही कर्नल सी के नायडू ट्रॉफी में भी उसने बेहतरीन गेंदबाजी करते हुए 10 विकेट लिए।ज्ञात हो कि बीसीए सीनियर चयन समिति के सदस्य चेतन शर्मा,हरविंदर सिंह,सुनील कुमार सिंह,विष्णु शंकर व अनंत प्रकाश ने बिहार टीम के लिए 15 खिलाड़ियों की सूची जारी किया हैं।
इसीडीसीए से सम्बद्ध उपरोक्त तीनों खिलाड़ियों को बीसीए गवर्निंग काउंसिल कन्वेनर ज्ञानेश्वर गौतम, इसीडीसीए अध्यक्ष आकर्षण आदित्व,सचिव रवि राज,संयुक्त सचिव कन्हैया प्रसाद,कोषाध्यक्ष अभिषेक कुमार ठाकुर,क्लब प्रतिनिधि अयाज अहमद,खिलाड़ी प्रतिनिधि मधुरेन्द्र सिंह व ब्यूटी कुमारी,मीडिया प्रभारी प्रीतेश रंजन,स्पोर्ट्स क्लब सचिव प्रभाकर जयसवाल,वरिष्ठ खिलाड़ी अजय कुमार,एनसीए कोच मनोज कनौजिया,गोपाल जी मिश्रा,अमित कुमार,रामेश्वर साह, वरिष्ठ खिलाड़ी रामप्रकाश सिन्हा,संजय कुमार टुन्ना, राशिद जमाल खान,गुलाब खान,शैलेन्द्र मिश्र बाबा,अजय कुमार,प्रकाश कुमार कन्हैया,प्रिंस कुमार,राकेश कुमार,हरप्रीत सिंह सालूजा इत्यादि ने बधाई व शुभकामनाएं प्रेषित किया हैं।



Post Comment