Loading Now
×

कैमूर जिला जुनियर क्रिकेट लीग: भोलू का दोहरा शतक,रॉयल ने विनर को 230 रन से हराया। 

कैमूर : जिला क्रिकेट संघ द्वारा आयोजित व द मॉडर्न स्कूल द्वारा प्रायोजित क्रिकेटर नितिश पटेल स्मृति जुनियर क्रिकेट लीग का दुसरा मैच महाराणा प्रताप कॉलेज स्टेडियम, मोहनियां में रॉयल क्रिकेट क्लब,रामगढ़ और विनर क्रिकेट क्लब, मोहनियां के बीच खेला गया जिसमें रॉयल क्रिकेट क्लब ने विनर क्रिकेट क्लब को आसान मुकाबले में 230 रन से हरा दिया।

सुबह रॉयल सी. सी ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया पहले बल्लेबाजी करते हुए रॉयल टीम के कप्तान भोलू पांडेय के शानदार दोहरे शतक और विकेटकीपर बल्लेबाज विराट सिंह के अर्धशतक के बदौलत निर्धारित 35 ओवर में 6 विकेट खोकर 340 रन का विशाल स्कोर बनाया इन दोनों के अलावा शक्ति 20 और ओमप्रकाश ने 14 रन की पारी खेली । विनर सीसी की ओर से मंजीत,अथर्व,सत्यम और विक्रांत ने 1-1 विकेट लिए।

विनर सी सी की टीम 340 रनों के विशाल लक्ष्य को लेकर बल्लेबाजी के लिए उतरी और 30 ओवर में 110 रन बना कर आल आऊट हो गई । जिसमें अर्श ने 38 रन, ओम रंजन 22 और अंश ने 13 रन बनाए।रॉयल की ओर से गिरीश गिरी,प्रांजल व विशाल ने 2-2 विकेट और अमितेश,पियुष व प्रियांशु ने 1-1 विकेट प्राप्त किए।

रॉयल सी सी के कप्तान भोलू पांडेय को शानदार शतक के लिए मैच का सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी की ट्रॉफी संघ के पुर्व उपाध्यक्ष संजय सिंह ‘प्रेमी’ ने प्रदान किया । मैच में अंपायरिंग रविशंकर वर्मा व अजय कुमार सिंह तथा स्कोरिंग विक्रांत सिंह ने किया।

सोमवार को महाराणा प्रताप कॉलेज, मोहनियां के स्टेडियम में कुदरा क्रिकेट क्लब का मुकाबला आरबीएस क्रिकेट क्लब के बीच होगा।

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Post Comment