Loading Now
×

पूर्णिया जिला क्रिकेट लीग में पीडीसीसीबी की शानदार 8 विकेट से जीती

पूर्णिया : जिला क्रिकेट संघ पूर्णिया के तत्वावधान में पूर्णिया डीएसए ग्राउंड पर आयोजित डिस्ट्रिक क्रिकेट लीग का मुकाबला पीडीसीसीबी और सनशाइन क्रिकेट क्लब के बीच खेला गया। इस रोमांचक मुकाबले में पीडीसीसीबी की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए सनशाइन क्रिकेट क्लब को 8 विकेट से पराजित कर दिया।

टॉस जीतकर सनशाइन क्रिकेट क्लब ने पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया, लेकिन उनकी पूरी टीम 22.3 ओवर में 103 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। बल्लेबाजी में शमशाद आलम ने 43 रन और अरविंद कुमार ने 24 रन का योगदान दिया।

पीडीसीसीबी की घातक गेंदबाजी के सामने सनशाइन की पारी ज्यादा देर टिक नहीं सकी। गेंदबाजी में रोशन सिंह ने 3 विकेट, जबकि विराट जाहिद और ऋषभ सिंह ने 2-2 विकेट चटकाए। इसके अलावा मनोज और अरविंद को एक-एक सफलता मिली।

लक्ष्य का पीछा करने उतरी पीडीसीसीबी की टीम ने आक्रामक अंदाज में खेलते हुए मात्र 11.4 ओवर में 2 विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया। बल्लेबाजी में सूरज सुधांशु ने 32 गेंदों में नाबाद 55 रन की शानदार पारी खेली, वहीं विराट जाहिद ने 24 रन बनाए।

सनशाइन क्रिकेट क्लब की ओर से गेंदबाजी में मनोहर और प्रीतम को एक-एक विकेट मिला।शानदार प्रदर्शन के लिए विराट जाहिद को मेन ऑफ दी मैच घोषित किया गया।मैच में अंपायर की भूमिका विमल मुकेश और जितेंद्र कुमार ने निभाई, जबकि स्कोरर शिवम और सत्यम रहे।

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Post Comment