अररिया जिला सीनियर डिवीजन क्रिकेट लीग में इंडस स्पोर्टिंग क्लब ‘B’ विजयी
अररिया: 35 वां भागीरथी गंगा लीग मैच कांसम ट्राफी सीनियर डिवीजन के दूसरे मैच में इंडस स्पोर्टिंग क्लब ‘B’ ने एकतरफा मुकाबले में DCA येलो को 142 रनों के विशाल अंतर से हरा दिया। इस जीत के मुख्य सूत्रधार अमन राज रहे, जिन्हें उनके शानदार ऑलराउंड प्रदर्शन के लिए ‘मैन ऑफ द मैच’ चुना गया।

बल्लेबाजों का रहा दबदबा
टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी इंडस स्पोर्टिंग क्लब ‘B’ की टीम ने निर्धारित 35 ओवरों में 8 विकेट खोकर 273 रनों का मजबूत स्कोर खड़ा किया।अमन राज ने विस्फोटक बल्लेबाजी करते हुए मात्र 52 गेंदों में 77 रन बनाए।
आनंद झा ने 37 गेंदों में 49 रनों की तेज पारी खेली।सुमित शर्मा ने 33 रनों का उपयोगी योगदान दिया।DCA येलो की ओर से अभिजीत कुमार सबसे सफल गेंदबाज रहे, जिन्होंने 7 ओवर में 55 रन देकर 4 विकेट झटके। मिस्बाह और मो. जंगबाज को 2-2 विकेट मिले।

लक्ष्य का पीछा करने में नाकाम रही DCA येलो274 रनों के बड़े लक्ष्य का पीछा करने उतरी DCA येलो की टीम शुरुआत से ही दबाव में दिखी और 35 ओवरों में 8 विकेट पर केवल 131 रन ही बना सकी।अभिजीत कुमार ने संघर्ष करते हुए 79 गेंदों में 53 रन बनाए।मिस्बाह और अभिषेक ने 22-22 रनों का योगदान दिया, लेकिन यह जीत के लिए नाकाफी था।
गेंदबाजों ने बरपाया कहर
इंडस स्पोर्टिंग क्लब ‘B’ के गेंदबाजों ने सटीक लाइन-लेंथ से विपक्षी टीम को बांधे रखा। शिवम कुमार झा ने घातक गेंदबाजी करते हुए 7 ओवर में 2 मेडन के साथ मात्र 14 रन देकर 3 विकेट लिए। बल्लेबाजी में चमकने वाले अमन राज ने गेंदबाजी में भी कमाल दिखाया और 2 विकेट चटकाए। अमन कुमार को भी 2 सफलताएं मिलीं।
इस मैच में अंपायर की भूमिका अश्वनी कुमार और अनिकेत झा ने निभाई, जबकि स्कोरर के रूप में पंकज कुमार थे।
इस अवसर पर संघ के सदस्य एवं पदाधिकारियो में ओम प्रकाश जयसवाल, अनामी शंकर, राजू, राजेश आदि मौजूद थे।



Post Comment