Loading Now
×

रोहतास जिला बी-डिवीज़न क्रिकेट लीग का शानदार आगाज,डेहरी 11 विजयी

रोहतास : जिला क्रिकेट संघ के तत्वधान में आयोजित सुनील ज्वाला जिला क्रिकेट लीग मैच का भव्य उद्घाटन जिला क्रिकेट संघ के सचिव सरोज कुमार एवं टूर्नामेंट कमेटी के अध्यक्ष चन्द्रशेखर पासवान जी ने फीता काटकर किया। बी डिवीजन का उद्घाटन मैच डेहरी XI और डी. सी. ए के बीच खेला गया।

डेहरी XI ने टॉस जीत जीतकर पहले बल्लेबाज़ी करने का निर्णय लिया।पहले बल्लेबाजी करते हुए डेहरी Xl ने निर्धारित 30 ओवर के मैच में 9 विकेट खोकर 249रन बनाया।

डेहरी इलेवन की तरफ से ऋषि राज ने सबसे ज़्यादा 76 रन की परी खेली साथ ही अमन ने 17 बॉल पर 30 रन बनाये DCA की तरफ से पुनीत कुमार ने 6 ओवर में 40 रन देकर 3 विकेट लिया।

दूसरी पारी मे जीत दर्ज करने बल्लेबाजी करने उतरी D.C.A की टीम ने 30 ओवर में मात्र 141/8 रन ही बना पाई पुनीत 56 रन (59)। गेंदो पर आदित्य 17 रन (27) गेंदो पर अनुभव 6 ओवर में 34 रन देकर 4 विकेट। आनंद 5 और 18 रन 2 विकेट।इस बी डिवीजन के उद्घाटन मैच में डेहरी 11 ने डीसीए को 108 रनों से हराया।

उद्घाटन समारोह की शुरुआत मुख्य अतिथि के द्वारा दीप प्रज्वलित करके एवं स्वागत गान के द्वारा शुरू किया गया मुख्य अतिथि के रुप में आए। एस पी जैन कॉलेज के प्राचार्य डॉ नवीन कुमार को संघ के पूर्व अध्यक्ष चंद्रशेखर पासवान ने मोमेंटो देकर सम्मानित किया वहां मौजूद कमेटी के मेंबरों को मुख्य अतिथि अपने हाथों से टोकन ऑफ लव देकर हौंसला बढ़ाया एवं जिला क्रिकेट संघ के सचिव सरोज कुमार उर्फ मंटू यादव, संघ के कोषाध्यक्ष रोहन कुमार मिश्रा, शिवम् कुमार , आजाद खान, संजू बाबा, शैलेश कुमार, साधन कुमार ,विकाश कुमार आनंद कुमार , पूर्व क्रिकेटर इमरान करीम,अर्जुन कुमार, कपिल कुमार ऋषि कुमार आदि मौजूद थे अंपायर की भूमिका में मृत्युंजय कुमार एवं राकेश कुमार ने निभाई एवं स्कोरर की भूमिका कुंदन कुमार का भूमिका मे का बहुत बड़ा योगदान रहा।

Post Comment