विजय मर्चेंट ट्रॉफी : बिहार के खिलाफ़ पहले दिन पुदुचेरी ने बनाए 254/8 रन
पटना : विजय मर्चेंट ट्रॉफी एलीट अंडर 16 क्रिकेट प्रतियोगिता के अंतर्गत स्किंडिया स्कूल क्रिकेट ग्राउंड, ग्वालियर में खेले जा रहे मुकाबले में पहले दिन का खेल समाप्त होने तक पुडुचेरी की टीम ने अपनी पहली पारी में 96 ओवर में 8 विकेट पर 254 रन बनाए। दिन का खेल समाप्त होने पर भरणी 25 रन और पंकज भाटी 32 रन बनाकर नाबाद रहे।

पुडुचेरी की ओर से अभय सिंह ने 139 गेंदों पर 70 रन बनाए, जिसमें 11 चौके शामिल रहे। टी एस संजय ने 80 गेंदों पर 37 रन का योगदान दिया, जबकि विकेटकीपर प्रण्शु सोराउट ने 47 गेंदों पर 35 रन बनाए, जिसमें एक चौका और तीन छक्के शामिल रहे। सिवासक्थि ए ने 61 गेंदों पर 20 रन, ऋथिक सिवा ने 48 गेंदों पर 13 रन, भरणी ने 88 गेंदों पर नाबाद 25 रन और पंकज भाटी ने 71 गेंदों पर नाबाद 32 रन बनाए। संकल्प 18 गेंदों पर 8 रन, कप्तान अहेंथायन 14 गेंदों पर 4 रन और आरव रावत 10 गेंदों पर 7 रन बनाकर आउट हुए।

बिहार की ओर से गेंदबाजी में विवेक आनंद ने 28 ओवर में 7 मेडन के साथ 60 रन देकर 3 विकेट लिए। सुमित ने 19 ओवर में 7 मेडन डालते हुए 39 रन देकर 2 विकेट हासिल किए। पार्था ने 14 ओवर में 43 रन देकर 1 विकेट लिया। शिवांश ने 16 ओवर में 61 रन देकर 1 विकेट चटकाया। उज्ज्वल राज ने 17 ओवर में 4 मेडन के साथ 39 रन दिए, जबकि अर्नव तिवारी ने 2 ओवर में 10 रन खर्च किए।
पहले दिन का खेल स्टंप्स पर समाप्त हुआ। मुकाबले का दूसरा दिन 24 दिसंबर को खेला जाएगा।



Post Comment