Loading Now
×

कासा पिकोला स्कूल क्रिकेट लीग के तीसरा सेलेक्शन ट्रायल 26 दिसंबर को 

पटना, 24 दिसंबर। टर्निंग प्वायंट द्वारा आयोजित की जाने वाली कासा पिकोला स्कूल क्रिकेट लीग अंडर-15 क्रिकेट के छठे सीजन में खेलने वाली टीमों के गठन के लिए तीसरा सेलेक्शन ट्रायल शुक्रवार यानी 26 दिसंबर को सुबह 8.30 बजे से हाई परफॉरमेंस क्रिकेट एकेडमी, फुलवारीशरीफ में होगा। यह जानकारी आयोजन अध्यक्ष सह टर्निंग प्वायंट के निदशेक विजय शर्मा ने दी।

उन्होंने बताया कि ट्रायल में भाग लेने वाले खिलाड़ी को पटना जिला के स्कूलों का छात्र होना अनिवार्य है। खिलाड़ी अपना आधार कार्ड, जन्म प्रमाण पत्र, स्कूल के अध्ययनरत होने का प्रमाण पत्र साथ लेकर भाग लेने हेतू ट्रायल स्थल पर आयेंगे। उन्होंने कहा कि ट्रायल के दौरान किसी भी खिलाड़ी के लिए बाहरी हस्तक्षेप अयोग्यता की श्रेणी में आयेगा।

ट्रायल के संबंध में विशेष जानकारी के लिए संयोजक सुमित शर्मा से मोबाइल नंबर 9386760620 पर आयोजन सचिव नवीन कुमार से मोबाइल नंबर 9113311313 और 7782868048 पर संपर्क कर सकते हैं।

Post Comment