Loading Now
×

Vijay Hazare Trophy: बिहार ने बना दिया नया रिकॉर्ड 49 चौके 38 छक्के और 3 शतकीय पारी देखें ख़बर

  • 49 चौके 38 छक्के और 3 शतकीय पारी…
  • वैभव ने तोड़ा 39 साल पुराना क्रिकेट का इतिहास,
  • बिहार ने बनाया सबसे बड़ा स्कोर का रिकॉर्ड,
  • छा गए साक़ीबुल गनी।

रांची : बीसीसीआई द्वारा आयोजित विजय हजारे ट्रॉफी में बिहार की टीम ने ऐतिहासिक प्रदर्शन करते हुए नया रिकॉर्ड कायम कर दिया। टूर्नामेंट के इतिहास में बिहार ने सबसे बड़ा स्कोर बनाते हुए 574 रन ठोके। यह विजय हजारे ट्रॉफी में अब तक का सर्वोच्च टीम स्कोर है। इस शानदार प्रदर्शन के साथ बिहार इस टूर्नामेंट में 550 से जयदा रन बनाने वाली पहली और 500 से ज्यादा रन बनाने वाली दूसरी टीम बन गई है।

विजय हजारे ट्रॉफी में सबसे बड़ा स्कोर (लिस्ट ए में सबसे बड़ा स्कोर) बनाते हुए बिहार ने रिकॉर्ड की झड़ी लगा दी। बिहार टीम के कप्तान ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए सबसे तेज शतक लगाने का रिकॉर्ड अपने नाम किया, तो वहीं दूसरी ओर वैभव सूर्यवंशी ने 39 साल पुराना क्रिकेट इतिहस को तोड़ कर नया इतिहास रच दिया। बिहार की टीम ने घरेलू क्रिकेट में अपनी ताकत का प्रभावी प्रदर्शन किया। अरुणाचल प्रदेश के खिलाफ बिहार के बल्लेबाजों की पारी बिहार क्रिकेट के लिए एक यादगार उपलब्धि बन गई है।

*रिकॉर्ड :*

1. बिहार ने बनाया सबसे बड़ा स्कोर – 574/6 रन 50 ओवर।

2. बिहार के कप्तान साक़ीबुल गनी ने लगाया सबसे तेज शतक – 32 गेंद में नाबाद शतकीय पारी।

3. वैभव सूर्यवंशी ने लगाया सबसे कम उम्र में सबसे तेज शतक, तोड़ा 39 साल पुराना पाकिस्तानी क्रिकेटर ज़हूर इलाही का रिकॉर्ड – 36 गेंद में शतक (14 वर्ष 272 दिन )

4. बिहार टीम की तरफ से 120 गेंद (लगभग) में बने 3 शतक।

5. बिहार टीम ने 11.48 की रन गति से खेल कर बनाया नया रिकॉर्ड ।

 

बिहार ने कूल 6 विकेट गवांकर 50 ओवर में 574* रनों का एक विशाल स्कोर खड़ा कर दिया है। बिहार के खिलाडियों ने इसके साथ ही एक और करनामा कर दिखाया, टीम ने इस पारी में कुल 49 चौके और 38 छक्के लगा कर किसी एक पारी में सबसे जयदा चौका और छक्का लगाने वाली टीम बन गई है।

बिहार से पहले 500 रनों का आंकड़ा तमिलनाडु ने पार किया था। तमिलनाडु ने 2022 में अरुणाचल प्रदेश के खिलाफ 2 विकेट के नुकसान पर 506 रन बनाया था। वहीं अब बिहार ने अरुणाचल प्रदेश के खिलाफ लिस्ट ए में 50 ओवर में 574 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया। जो अब तक का सबसे बड़ा स्कोर बनाने का रिकॉर्ड बिहार के नम्म दर्ज हो गया है।

Bca अध्यक्ष : हर्षवर्धन

भविष्य में कई और उपलब्धियां हासिल होंगी’: पुरुषों की लिस्ट ए में रिकॉर्ड तोड़ प्रदर्शन पर बीसीए अध्यक्ष हर्ष वर्धन की सराहना

बिहार क्रिकेट एसोसिएशन (बीसीए) के अध्यक्ष श्री हर्ष वर्धन ने बिहार टीम को उनके “ऐतिहासिक प्रदर्शन” के लिए बधाई दी और इसे बिहार क्रिकेट के लिए अत्यंत गौरवपूर्ण क्षण बताया। उन्होंने टीम की निर्भीक सोच और अनुशासन की प्रशंसा की, साथ ही वैभव सूर्यवंशी, साकिबुल गनी और आयुष लोहारुका—इन तीन शतकवीरों के प्रभावी बल्लेबाजी प्रदर्शन की विशेष सराहना की।

 

विजय हजारे ट्रॉफी प्लेट मैच में अरुणाचल प्रदेश के खिलाफ बिहार ने 50 ओवर में 6 विकेट पर 574 रन बनाकर पुरुषों की लिस्ट ए क्रिकेट में सर्वोच्च टीम स्कोर का रिकॉर्ड स्थापित किया। इस पारी के साथ बिहार ने 2022 में तमिलनाडु द्वारा इसी प्रतिद्वंद्वी के खिलाफ बनाए गए 506/2 के रिकॉर्ड और उसी वर्ष इंग्लैंड के 498/4 के स्कोर को पीछे छोड़ दिया।

 

बिहार की पारी में 49 चौके, 38 छक्के और पूरे 50 ओवर में 11.48 की रन गति देखने को मिली। बीसीए अध्यक्ष ने कहा कि ऐसे प्रदर्शन खिलाड़ियों, कोचों और सहयोगी स्टाफ द्वारा की जा रही निरंतर मेहनत को दर्शाते हैं। बीसीए अध्यक्ष श्री हर्ष वर्धन ने एक बयान में कहा, “बिहार टीम को इस ऐतिहासिक प्रदर्शन के लिए हार्दिक बधाई। आज का मुकाबला बिहार क्रिकेट के लिए अत्यंत गर्व का क्षण है।”

 

उन्होंने आगे कहा, “मैं पूरी टीम को उनके निर्भीक दृष्टिकोण और अनुशासन के लिए बधाई देता हूं, और हमारे तीन शतकवीरों—वैभव सूर्यवंशी, साकिबुल गनी और आयुष लोहारुका—की प्रभावी बल्लेबाजी की विशेष सराहना करता हूं। ऐसे प्रदर्शन खिलाड़ियों, कोचों और सहयोगी स्टाफ की मेहनत को दर्शाते हैं।”

 

मैच में सबसे अधिक चर्चा में रहे युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी, जिन्होंने मात्र 14 वर्ष 272 दिन की उम्र में पुरुषों की लिस्ट ए क्रिकेट में शतक लगाने वाले सबसे कम उम्र के खिलाड़ी बनने का रिकॉर्ड बनाया। उन्होंने यहीं नहीं रुकते हुए सिर्फ 59 गेंदों में 150 रन पूरे कर पुरुषों की लिस्ट ए क्रिकेट का सबसे तेज 150 भी बनाया। वैभव 84 गेंदों में 190 रन बनाकर आउट हुए, जिसमें 16 चौके और 15 छक्के शामिल थे।

 

बीसीए अध्यक्ष ने वैभव सूर्यवंशी द्वारा बनाए गए कई रिकॉर्ड का विशेष उल्लेख करते हुए उनकी पारी को असाधारण बताया। उन्होंने कहा कि रिकॉर्ड टूटने के लिए ही होते हैं और उन्हें भरोसा है कि यह उपलब्धि सिर्फ शुरुआत है, आने वाले वर्षों में कई और मील के पत्थर हासिल किए जाएंगे।

 

श्री हर्ष वर्धन ने कहा, “युवा वैभव सूर्यवंशी और साक़ीबुल गनी का विशेष उल्लेख आवश्यक है, जिन्होंने कई रिकॉर्ड तोड़े। वैभव पुरुषों की लिस्ट ए क्रिकेट में सबसे कम उम्र में शतक लगाया। उनकी पारी असाधारण रही। रिकॉर्ड टूटने के लिए ही होते हैं और मुझे विश्वास है कि यह सिर्फ शुरुआत है, भविष्य में कई और उपलब्धियां हासिल होंगी।”

 

मध्यक्रम में वैभव को मजबूत सहयोग मिला। कप्तान साकिबुल गनी ने 40 गेंदों पर नाबाद 128 रन की तेज पारी खेली, जिसमें 10 चौके और 12 छक्के शामिल थे। वहीं विकेटकीपर बल्लेबाज आयुष लोहारुका ने 56 गेंदों पर 116 रन बनाते हुए 11 चौके और 8 छक्के लगाए। अरुणाचल प्रदेश के गेंदबाज इस आक्रमण के सामने प्रभावी नियंत्रण स्थापित नहीं कर सके।

*बिहार की पारी :*

अरुणाचल प्रदेश के खिलाफ बिहार के तीन बल्लेबाजों ने शतकीय पारी खेली। बिहार के लिए उपकप्तान वैभव सूर्यवंशी ने पारी की शुरुआत करते हुए ताबड़तोड़ बल्लेबाजी की और मैच में महज 84 गेंदों में 190 रनों की पारी खेली। वैभव के बाद आयुष लोहारूका ने शतक लगाया। आयुष ने मध्यक्रम में बल्लेबाजी करते हुए 56 गेंदों में 116 रनों की पारी खेली। अंत में बिहार के कप्तान सकीबुल गनी का प्रभावी पारी देखने को मिला। सकीबुल गनी ने महज 32 गेंदों में ही अपना शतक पूरा करके इतिहास रच दिया। वो लिस्ट ए में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। गनी ने 40 गेंदों में नाबाद 128 रनों की पारी खेली तथा मंगल महरौर 33 और पियूष कुमार ने 66 गेंद में 77 रन बनाया। इस पारी में बिहार को कूल अतिरिक्त रन 18 मिले।

 

*अरुणांचल प्रदेश* की गेंदबाजी में धीरज अंतिन 9 ओवर 81 रन 1 विकेट, टेची नेरी 8 ओवर 83 रन 2 विकेट, टनर मोहित 9 ओवर 99 रन 2 विकेट

 

*अरुणांचल प्रदेश* ने जवाब में 42.1 ओवर में 177 रन ही बना सकी। बल्लेबाजी में ओबी 20, डोरिआ 28, टेची नेरी 28, सूर्यांश सिंह 17, कम्शा यांगफो नाबाद 32, टेम्पोल 16 और मिबोम ने 18 रन बनाया।

 

*बिहार की गेंदबाजी :* आकाश राज 8 ओवर 1 मेडेन 29 रन 3 विकेट, सूरज कश्यप 10 ओवर 3 मेडन 31 रन 3 विकेट, हिमांशु तिवारी 8 ओवर 33 रन 2 विकेट और शब्बीर खान ने एक विकट चटकाया।

 

बिहार टीम ने इस ट्रॉफी में अपने सबसे बड़े स्कोर 397 रनों से अरुणांचल प्रदेश को हरा कर मैच अपने नाम कर लिया है। बिहार का अब अगला मुक़ाबला मणिपुर के खिलाफ़ 26 दिसम्बर को JSCA अंतर्राष्ट्रीय स्टेडियम, रांची पर खेला जायेगा।

 

*Match Details*

Tournament: VIJAY HAZARE TROPHY PLATE

Match: Arunachal Pradesh vs Bihar

Toss: Bihar won the Toss and elected to bat

Venue: JSCA Oval Ground, Ranchi

On-Field Umpires: Tony Emmatty , Pranav M Joshi

Referee: Arindam Sarkar

Result: Bihar Won By 397 Runs

Points: Arunachal Pradesh 0, Bihar- 4

Player Of The Match: Vaibhav Suryavanshi (Bihar)

 

 

Post Comment