विजय मर्चेंट ट्रॉफी एलीट अंडर 16: पांडिचेरी ने बिहार पर 98 रनों की बढ़त बनाई
पटना : विजय मर्चेंट ट्रॉफी एलीट अंडर 16 क्रिकेट टूर्नामेंट के तहत बिहार और पांडिचेरी के बीच मुकाबला स्किंडिया स्कूल क्रिकेट ग्राउंड, ग्वालियर में खेला जा रहा है। मैच के दूसरे दिन का खेल समाप्त होने तक पांडिचेरी ने पहली पारी के आधार पर 98 रनों की बढ़त बना ली है।

पांडिचेरी ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 105.1 ओवर में 268 रन बनाया। जवाब में खलने उतरी बिहार टीम अपनी पहली पारी में बल्लेबाजी करते 68.1 ओवर में 180 रन ही बना सकी। बिहार की ओर से अभिन्नव सिन्हा ने संयमित और उपयोगी बल्लेबाजी करते हुए 181 गेंदों पर 89 रन बनाए, जिसमें 13 चौके शामिल रहे। उनके अलावा अर्नव तिवारी ने 34 रन और विकेटकीपर नीशू एन. यादव ने नाबाद 26 रनों का योगदान दिया।

पांडिचेरी के सामने बिहार की पारी में साझेदारियां बड़ी नहीं बन सकीं, हालांकि अभिन्नव सिन्हा और अर्नव तिवारी के बीच 75 रनों की साझेदारी सबसे प्रभावी रही।
पांडिचेरी की ओर से गेंदबाजी में भाराणी ने 16 ओवर में 6 मेडन 29 रन देकर 5 विकेट लेकर बिहार की बल्लेबाजी पर दबाव बनाए रखा। रागुल मणि ने 2 विकेट जबकि अहेइनथायन के. ने भी 2 सफलताएं हासिल कीं और पंकज भाट्टी को 1 सफलता मिली।
पांडिचेरी ने अपनी पहली पारी में 105.1 ओवर में 268 रन बनाए। इसके आधार पर पांडिचेरी ने 88 रनों की बढ़त हासिल की। दूसरे दिन का खेल समाप्त होने तक पांडिचेरी कि दूसरी पारी शुरू हो चुकी है, जहां टीम ने 5 ओवर में बिना किसी नुकसान के 10 रन बना लिए हैं।
तीसरे दिन बिहार की टीम दूसरी पारी में बढ़त को कम करने और मुकाबले में वापसी करने के इरादे से मैदान पर उतरेगी।



Post Comment