रोहतास जिला क्रिकेट लीग में बजरंग क्रिकेट ने गोडाड़ी इलेवन को 117 रनों से हराया
सासाराम : रोहतास जिला क्रिकेट संघ के तत्वधान में सुनील ज्वाला जिला क्रिकेट लीग तीसरा मैच बजरंग क्रिकेट और गोडाड़ी इलेवन के बीच खेला गया। टॉस जीत जीतकर गोडाड़ी इलेवन पहले गेंदबाज़ी करने का निर्णय लिया। पहले बल्लेबाजी करने उतरी बजरंग क्रिकेट ने निर्धारित 30 ओवर के मैच में 9 विकेट खोकर 227 रन बनाया।

बजरंग क्रिकेट की तरफ से वीरू ने 42, कृष शिव आर्या ने 50, हृतिक् करमु कुमार ने 51 रन बनाया। गोडाड़ी इलेवन की तरफ से दानिश ने 4 और प्रिंस ने 2 विकेट लिया।दूसरी पारी में बल्लेबाजी करने उतरी गोडाड़ी इलेवन की टीम ने 24.2 ओवर में 110 रन बनाकर ऑल आउट हो गई। । गोडाड़ी इलेवन के तरफ से सबसे ज़्यादा विक्की कुमार गुप्ता ने 32 ओर प्रिंस कुमार ने 26 रन का योगदान दिया । बजरंग क्रिकेट की तरफ से राजन रॉय ने 3 , अजीत कुमार ने 2 ओर अमीर बाबू ने 2 विकेट लिए। इस तरह बजरंग क्रिकेट ने गोडाड़ी इलेवन को 117 रन से हराकर लीग में पहली जीत दर्ज की।

इस मैच के मैन ऑफ द मैच राजन कुमार रॉय बने। इस अवसर पर जिला क्रिकेट संघ के सचिव सरोज कुमार उर्फ मंटू यादव, , संघ के कोषाध्यक्ष र्रोहन कुमार मिश्रा, शिवम् कुमार , आजाद खान, संजू बाबा, शैलेश कुमार, साधन कुमार ,विकाश कुमार आनंद कुमार , पूर्व क्रिकेटर इमरान करीम,अर्जुन कुमार आदि मौजूद थे अंपायर की भूमिका में मृत्युंजय कुमार एवं राकेश कुमार ने निभाई एवं स्कोरर की भूमिका कुंदन कुमार का भूमिका मे का बहुत बड़ा योगदान रहा।



Post Comment