Loading Now
×

कैमूर जिला जुनियर क्रिकेट लीग:विजन ने फाइटर को और भारतीय ने साईं भारती को हराया। 

  • कैमूर जिला जुनियर क्रिकेट लीग 
  •  विजन ने फाइटर को और भारतीय ने साईं भारती को हराया। 
  •  प्लेयर ऑफ द मैच अंशू का पचासा और हर्ष की घातक गेंदबाजी 
  • रंजीत का शतक व निहाल का पंजा

कैमूर : जिला क्रिकेट संघ द्वारा आयोजित व द मॉडर्न स्कूल द्वारा प्रायोजित क्रिकेटर नितिश पटेल स्मृति जुनियर क्रिकेट लीग का आठवां मैच जगजीवन स्टेडियम, भभुआ में ट्रॉफी फाइटर क्रिकेट क्लब और विजन क्रिकेट क्लब के बीच सम्पन्न हुआ जिसमें विज़न सी सी ने ट्रॉफी फाइटर सी सी को 61 रन के अंतर से हरा दिया।

सुबह विजन सी सी ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया,उनका यह निर्णय सही साबित हुआ और 35 ओवरों में 6 विकेट खोकर 255 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया जिसमें अंशू कुमार ने 67 गेंद में 61 रन, शिवम ने मात्र 36 गेंद में 59 रन, आदित्य प्रताप ने 50 गेंद में 50 रन और आर्सनल खान ने 42 रन का योगदान दिया ट्रॉफी फाइटर सी सी के और से सानू दुलारे ने 41 पर शानदार 3 विकेट और प्रिंस कुमार व अफजल बिहारी ने 1-1 विकेट प्राप्त किया।

विजन सी सी के 255 रन के विशाल लक्ष्य का पिछा करते हुए ट्रॉफी फाइटर सी सी की टीम 34.3 ओवर में सभी विकेट खोकर 194 रन पर सिमट गई। जिसमें जे पी पाल ने एकल संघर्ष करते हुए 59 रन की पारी खेली इसके अलावा मन्नी कुमार 23,सानू दुलारे 21, अभिषेक 20, रोहित 19 और उत्कर्ष ने 10 रन बनाए। विजन की ओर से आदर्श पटेल 30 और कृष कुमार ने 33 रन पर 2-2 और आदित्य प्रताप व अयान सिंह ने 1-1 विकेट प्राप्त किए।

प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार विजन सी सी के अंशू कुमार को संघ के संयोजक संजय श्रीवास्तव ने प्रदान किया, मैच में अंपायरिंग अभिमन्यु यादव व सौरव कुमार और स्कोरिंग अनुभव सिंह ने किया।

दुसरी तरफ महाराणा प्रताप कॉलेज स्टेडियम, मोहनियां में साईं भारती क्रिकेट क्लब और भारतीय दीव क्रिकेट एकेडमी, मोहनियां के बीच नौवां मैच खेला गया जिसमें भारतीय दीव क्रिकेट एकेडमी ने साईं भारती क्रिकेट क्लब को आसान मुकाबले में 106 रन से हरा दिया,

सुबह भारतीय दीव सी. सी. ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 35 ओवरों में 8 विकेट गंवाकर 273 रन का विशाल स्कोर बनाई जिसमें रंजीत कुमार ने 99 गेंदों पर शानदार शतक जमाते हुए नाबाद 105 रन बनाए, दुसरी तरफ सूर्या ने भी 65 रनों की अर्धशतकीय पारी खेली इन दोनों के अलावा विवेक 18 और देवेंद्र ने 16 रन बनाए, साईं भारती की ओर से निहाल गुप्ता ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए 40 रन खर्च करके 5 विकेट प्राप्त किये,राज तिवारी ने 2 और विजय ने 1 विकेट झटके।

भारतीय दीव सी सी की टीम की 273 रनों के विशाल लक्ष्य को लेकर बल्लेबाजी के लिए उतरी साईं भारती की टीम 34.1 ओवर में सभी विकेट खोकर 167 रन ही बना सकी। जिसमें निहाल गुप्ता ने एकल संघर्ष करते 73 गेंद में 61 रन बनाए इसके अलावा पंकज व विजय ने 21-21 रन बनाए। भारतीय दीव की ओर से हर्ष सिंह किफायती गेंदबाजी करते हुए मात्र 9 रन देकर 4 विकेट, आदर्श व देवेंद्र ने 2-2 और सन्नी, सुजीत व अथर्व ने 1-1 विकेट प्राप्त किए।

भारतीय दीव सी सी के हर्ष सिंह को 4 विकेट के लिए प्लेयर ऑफ द मैच की ट्रॉफी जिला टूर्नामेंट कमिटी के सदस्य मनीष सिंह ‘बिट्टू’ ने प्रदान किया । मैच में अंपायरिंग रविशंकर वर्मा व अजय कुमार सिंह तथा स्कोरिंग विजय सिंह ने किया। मैच के दौरान संघ के पुर्व उपाध्यक्ष संजय सिंह प्रेमी व सीनियर सलेक्शन कमिटी के सदस्य अरुण चौबे समेत खिलाड़ी समेत कई अन्य खिलाड़ी व दर्शक मौजूद रहे।

शुक्रवार को महाराणा प्रताप कॉलेज, मोहनियां के स्टेडियम में स्टार क्रिकेट क्लब का मुकाबला साईं भारती क्रिकेट क्लब से और जगजीवन स्टेडियम,भभुआ में कैमूर क्रिकेट एकेडमी का मुकाबला विजन क्रिकेट क्लब के बीच होगा।

Post Comment