विजय मर्चेंट ट्रॉफी : बिहार और पुदुचेरी के बीच का मुकाबला ड्रॉ
पटना : ग्वालियर के सिंधिया स्कूल क्रिकेट ग्राउंड पर खेले गए विजय मर्चेंट ट्रॉफी एलीट अंडर 16 मुकाबले में बिहार और पुदुचेरी के बीच मैच ड्रॉ पर समाप्त हुआ। इस मुकाबले में पुदुचेरी टीम ने पहली पारी के आधार पर बढ़त हासिल की।
मैच की पहली पारी में पुदुचेरी ने 105.1 ओवर में 268 रन बनाकर मजबूत स्थिति बनाई। बिहार की टीम 68.1 ओवर में 180 रन ही बना सकी थी। इसके बाद दूसरी पारी में पुदुचेरी ने 56.1 ओवर में 8 विकेट पर 166 रन बनाकर पारी घोषित कर दी। जवाब में बिहार ने 36 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 178 रन बनाए। आख़िर में समय समाप्त होने के कारण मुकाबला ड्रॉ घोषित किया गया।

बिहार की दूसरी पारी में बल्लेबाजों ने सकारात्मक और प्रभावी प्रदर्शन किया। विवेक आनंद ने 41 रन बनाकर पारी को गति दी, वहीं अभिनव सिन्हा ने 66 रनों की उपयोगी पारी खेली। कप्तान यश ने 18 रन का योगदान दिया। मध्यक्रम में अमन दिनेश कुमार 10, पार्था और निशु एन यादव 12, ने टीम को संभालने का प्रयास किया, जबकि अर्नव तिवारी 15 और शिवांश अंत तक नाबाद रहे।

पुदुचेरी की ओर से गेंदबाजी में पंकज भाटी ने प्रभावी भूमिका निभाते हुए 5 विकेट हासिल किए। रघुल मणि और संकल्प को भी एक-एक सफलता मिली।समग्र रूप से यह मुकाबला दोनों टीमों के लिए प्रतिस्पर्धात्मक रहा। बिहार की टीम ने दूसरी पारी में संयम और आक्रामकता का संतुलन दिखाया, हालांकि पहली पारी में पिछड़ने के कारण उसे बढ़त नहीं मिल सकी। टीम प्रबंधन को आगामी मुकाबलों में इससे सीख लेकर बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद होगी।
1. पहली पारी में पहले बल्लेबाजी करते हुए पाण्डुचेरी ने 105.1 ओवर में 268 रन बनाया।
ज़वाब में बिहार ने अपनी पहली पारी में 68.1 ओवर में 180 रन बनाया।
2. दूसरी पारी में पाण्डुचेरी ने 56.1 ओवर में 166/8 रन पर पारी घोषित किया।
ज़वाब में दूसरी पारी में बिहार ने 36 ओवर में 178/7 रन बनाया।
*Match Details*
Tournament: VIJAY MERCHANT TROPHY ELITE
Match: Bihar vs Pondicherry
Toss: Bihar won the Toss and elected to Field
Venue: Scindia School Cricket Ground, Gwalior
On-Field Umpires: Bharti Vij, Rupesh Khadgi
Referee: Hemanth Kumar
Result: Match Drawn Pondicherry Took First Innings Lead
Match Points : Bihar-1, Pondicherry- 3
Total Points: Bihar-1: Pondicherry- 3
सादर,
बिहार क्रिकेट एसोसिएशन



Post Comment