रोहतास जिला क्रिकेट लीग में बैभव क्रिकेट ने अकोढ़ीगोला इलेवन को 71 रनों से हराया
रोहतास : जिला क्रिकेट संघ के तत्वधान में सुनील ज्वाला जिला क्रिकेट लीग चौथा मैच बैभव क्रिकेट और अकोढ़ीगोला इलेवन के बीच खेला गया। टॉस जीत जीतकर अकोढ़ीगोला इलेवन पहले गेंदबाज़ी करने का निर्णय लिया। पहले बल्लेबाजी करने उतरी बैभव क्रिकेट ने निर्धारित 30 ओवर के मैच में 9 विकेट खोकर 180 रन बनाया।

बैभव क्रिकेट की तरफ से सौरभ ने 34,मिन्हाज ने 21, अतुल ने 31 अमन ने 24 रन बनाया। अकोढ़ीगोला इलेवन की तरफ से सर्वजीत ने 3, कुन्दन और अभिषेक ने 2-2 विकेट लिया।
दूसरी पारी में बल्लेबाजी करने उतरी अकोढ़ीगोला इलेवन की टीम ने 17.2 ओवर में 109 रन बनाकर ऑल आउट हो गई। अकोढ़ीगोला इलेवन के तरफ से सबसे ज़्यादा विकेश कुजूर ने 36 रन का योगदान दिया । बैभव क्रिकेट की तरफ से अमन, हृतिक और ऐ. बी. ने 3-3, विकेट लिए। इस तरह बैभव क्रिकेट ने अकोढ़ीगोला इलेवन को 71 रन से हराकर लीग में पहली जीत दर्ज की।

इस मैच के मैन ऑफ द मैच अमन कुमार बने। इस अवसर पर जिला क्रिकेट संघ के सचिव सरोज कुमार उर्फ मंटू यादव, , संघ के कोषाध्यक्ष र्रोहन कुमार मिश्रा, जिला क्रिकेट संघ के सिलेक्टर अर्जुन कुमार,संतोष कुमार,इमरान करीम, शिवम् कुमार , संजू बाबा, मौजूद रहे। शैलेश कुमार, साधन कुमार ,विकाश कुमार आनंद कुमार , आदि मौजूद थे अंपायर की भूमिका में मृत्युंजय कुमार एवं राकेश कुमार ने निभाई एवं स्कोरर की भूमिका कुंदन कुमार का भूमिका मे का बहुत बड़ा योगदान रहा।



Post Comment