Loading Now
×

विजय हजारे ट्रॉफी प्लेट में बिहार मणिपुर को सिर्फ 15 रनों से हराया

पटना, 26 दिसंबर 2025: विजय हजारे ट्रॉफी प्लेट के तहत जेएससीए इंटरनेशनल स्टेडियम कॉम्प्लेक्स, रांची में खेले गए लिस्ट ए मुकाबले में बिहार ने मणिपुर को 15 रनों से पराजित करते हुए महत्वपूर्ण जीत दर्ज की। लेकिन यह जीत दिखता है क्रिकेट प्लेट ग्रुप में अब बिहार के लिए आसान नहीं रहा है। मणिपुर जैसे टीम जो बिहार से बेहतर तो नहीं दिख रही थी पर प्रदर्शन शानदार करते हुई सिर्फ 15 रन से हारी है।

इस मुकाबले में बिहार ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवर में 284 रन बनाए, जिसके जवाब में मणिपुर की टीम 50 ओवर में 9 विकेट पर 269 रन ही बना सकी।

 

बिहार की ओर से पारी की शुरुआत करते हुए महरौर ने 83 गेंदों पर 65 रन की प्रभावी पारी खेली, जिसमें 5 चौके और 3 छक्के शामिल रहे। पियूष कुमार सिंह ने 42 गेंदों पर 24 रन बनाए। मध्यक्रम में आकाश राज ने 71 गेंदों पर 75 रन की उपयोगी पारी खेलते हुए पारी को मजबूती दी। विकेटकीपर आयुष लोहारुका ने 27 गेंदों पर 29 रन जोड़े, जबकि कप्तान एस गनी ने 30 गेंदों पर 31 रन का योगदान दिया। अंतिम ओवरों में बिपिन सौरभ ने 16 गेंदों पर 28 रन बनाकर रन गति को प्रभावी बनाए। निर्धारित 50 ओवर में बिहार ने 11 अतिरिक्त रनों की मदद से 284 रन का स्कोर खड़ा किया।

 

मणिपुर की ओर से गेंदबाजी में बिश्वोरजीत और जोटिन फेरोइजाम ने 3-3 विकेट हासिल किए। किशन सिंघा और अजय सिंह को 1-1 विकेट मिला।

 

लक्ष्य का पीछा करने उतरी मणिपुर टीम की शुरुआत संभली हुई रही। कर्नाजीत वाई ने 76 गेंदों पर 45 रन बनाए, जबकि उलेन्याई ख्वाइराकपम ने 78 गेंदों पर 60 रन की पारी खेली। इसके बाद जॉनसन ने 51 गेंदों पर 48 रन और प्रियोजीत के ने 31 गेंदों पर 44 रन बनाकर मुकाबले को रोचक बनाए रखा। हालांकि बिहार के गेंदबाजों ने मध्य और अंतिम ओवरों में प्रभावी नियंत्रण रखते हुए रनगति पर अंकुश लगाया।

 

बिहार की गेंदबाजी में हिमांशु तिवारी और कप्तान एस गनी सबसे प्रभावी साबित हुए। हिमांशु तिवारी ने 10 ओवर में 45 रन देकर 4 विकेट झटके, जबकि एस गनी ने 9 ओवर में 55 रन देकर 4 विकेट हासिल किए। सुरज कश्यप को 1 विकेट मिला। निर्धारित 50 ओवर में मणिपुर की टीम 9 विकेट पर 269 रन ही बना सकी।

 

इस तरह बिहार ने 15 रन से मुकाबला अपने नाम किया। इस जीत के साथ बिहार टीम का सामूहिक प्रदर्शन प्रभावी रहा, जिसमें बल्लेबाजी और गेंदबाजी दोनों विभागों में संतुलन देखने को मिला। बिहार क्रिकेट एसोसिएशन ने टीम के इस प्रदर्शन की सराहना करते हुए खिलाड़ियों को आगे के मुकाबलों के लिए शुभकामनाएं दी हैं।

 

*Match Details*

 

Tournament: VIJAY HAZARE TROPHY PLATE

 

Match: Bihar vs Manipur

 

Toss: Manipur won the Toss and elected to Field

 

Venue: JSCA International Stadium Complex, Ranchi

 

On-Field Umpires: P Jayapal, R Rajesh Kannan

 

Referee: Nitin Goel

 

Result: Bihar Won By 15 Runs

 

Points: Bihar-4 : Manipur-0

 

Player Of The Match: S Gani (Bihar)

Previous post

पूर्वी जोन दिव्यांग क्रिकेट प्रतियोगिता के रोमांचक फाइनल मुक़ाबले में उड़ीसा ने बिहार को 6 रन से हराया।

Next post

प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार मिलने पर वैभव सूर्यवंशी को बीसीए अध्यक्ष ने दी बधाई

Post Comment