बेगूसराय प्रीमियर लीग सीजन 9 का भव्य आगाज
- बेगूसराय क्रिकेट के क्षेत्र में काफी तेजी से आगे बढ़ रहा है : गिरिराज सिंह
- पहले मुकाबले में मटिहानी वॉरियर्स ने बखरी अचीवर्स को 20 रनों से हराया।
बेगूसराय 27 दिसंबर : गांधी स्टेडियम में बेगूसराय प्रीमियर लीग सीजन 9 का भव्य आगाज हुआ जिसका उद्घाटन भारत सरकार के केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने किया।
इस अवसर पर बेगूसराय के विधायक कुंदन कुमार ईश्वर अस्पताल के निदेशक डॉo संजय कुमार, शिशु रोग विशेषज डॉ0 सावन कुमार, बॉम्बे ड्रेसेज के निदेशक संजय हिसारिया, बीजेपी के जिलाध्यक्ष राजीव वर्मा,बेगूसराय जिला क्रिकेट संघ के अध्यक्ष सुनील सिंह, सचिव मृत्युंजय कुमार वीरेश, बीपीएल के मुख्य संरक्षक निरंजन कुमार सिंह, चेयरमैन सुमित सनी, जिला खेल पदाधिकारी बिट्टू कुमार सिंह, कला संस्कृति पदाधिकारी श्याम कुमार सहनी बीपीएल संयोजक निराला कुमार और मीडिया प्रभारी विवेक कुमार कृष्ण मोहन पप्पू वरिष्ठ क्रिकेटर गौरव भारद्वाज शारीरिक शिक्षक विश्वजीत कुमार समेत कई गणमान्य लोग मौजूद थे।

पूर्व इसके पूर्व केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया तत्पश्चात उन्होंने इस अवसर पर कहा खेल समय अनुशासन और प्रेरणा सीखने को मिलता है आज बेगूसराय के खिलाड़ी राष्ट्रीय फलक पर अपने जिले का परचम लहरा रहे हैं आज उसी का नतीजा है कि बेगूसराय जिला में क्रिकेट काफी तेजी से आगे बढ़ रहा है मैं बीपीएल समिति के सभी सदस्यों को बधाई देता हूं जिन्होंने इतना शानदार आयोजन अपने जिले में करवा रही हैं मेरी शुभकामनाएं इन खिलाड़ियों के साथ है मुझे आशा ही नहीं पूर्ण विश्वास है एक दिन इन्हीं खिलाड़ियों के बीच में से कोई खिलाड़ी रणजी ट्रॉफी और आईपीएल जैसे बड़े टूर्नामेंट में भाग लेंगे एक बार पुनः आयोजन समिति को कोटि-कोटि धन्यवाद।

वही अवसर पर बेगूसराय के विधायक कुंदन सिंह ने कहा मुझे आश्चर्य जो हो रहा है कि इतनी कड़ाके के ठंड में भी क्रिकेट का जुनून इस कदर है खिलाड़ियों को बधाई देता हूं और इनके उज्जवल भविष्य की कामना करता हूं। पहले मुकाबले में मटिहानी ने बखरी को 20 रनों से हराया टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी मटिहानी की टीम निर्धारित 20 ओवर में 9 विकेट खोकर 161 रन बनाई जिसमें मटिहानी वॉरियर्स की ओर से अनमोल ने 27 गेंद में 46 रन और आशीष ने 18 गेंद में 32 रन का योगदान दिया बखरी अचीवर्स की ओर से गेंदबाजी करते हुए आदित्य झा ने 3 और अनुराग और सेतु ने 2-2 विकेट प्राप्त किया।
दूसरी पारी में बल्लेबाजी करते हुए बखरी अचीवर्स की टीम 20 ओवर में 6 विकेट खोकर 141 रन ही बना पाई बखरी की ओर से सर्वाधिक रन सत्य सेतु ने 27 गेंद में 47 रन का योगदान दिया वही रोहन और पृथ्वी राज ने 35 – 35 रनों का योगदान दिया। मटिहानी की ओर से गेंदबाजी करते हुए सुमित ने 3 विकेट और अजिंक्या ने 2 विकेट झटके। शानदार खेल के प्रदर्शन के लिए सुमित को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार अनुपम रेस्टोरेंट के रूपक कुमार ने प्रदान किया।
इस अवसर पर प्रेम रंजन पाठक मुकेश कुमार पप्पू कुंदन भारती छोटेलाल सिंह अवनीश कुमार सोनू आयुष ईश्वर चंचल कुमार नितिन कुमार सुमित गौतम रामकुमार शिवम कुमार गौरव भारद्वाज आदि लोग मौजूद थे। संयोजक निराला कुमार ने बताया कि बीपीएल का दूसरा लीग मैच नौला नाइट राइडर्स बनाम किंग्स इलेवन बेगूसराय के बीच खेला जाएगा।



Post Comment