Loading Now
×

कैमूर जिला जुनियर क्रिकेट लीग में आसानी से विजन युथ रोमांचक मैच में मेंटोर जीता।

कैमूर : जिला क्रिकेट संघ द्वारा आयोजित व द मॉडर्न स्कूल द्वारा प्रायोजित क्रिकेटर नितिश पटेल स्मृति जुनियर क्रिकेट लीग का बारहवां मैच जगजीवन स्टेडियम, भभुआ में कैमूर युथ क्रिकेट क्लब और विजन युथ क्रिकेट क्लब के बीच सम्पन्न हुआ जिसमें विज़न युथ सी सी ने कैमूर युथ सी सी को आसानी से 8 विकेट के अंतर से हरा दिया।

सुबह कैमूर युथ सी सी ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया,उनका यह निर्णय गलत साबित हुआ जब गेंदबाजी के लिए अनुकूल मौसम में विजन युथ सी सी के गेंदबाजों के सटीक गेंदबाजी के समक्ष 17.1 ओवरों में सभी विकेट खोकर मात्र 45 रन पर सिमट गई विकेट के पतन का हाल यह रहा कि कोई बल्लेबाज दहाई की रन संख्या भी पार नहीं कर सका विजन युथ सी सी के ओर से वसीम अख्तर ने 16 रन खर्च करके शानदार 4, आदित्य कुमार ने 14 रन पर 3 विकेट और इकबाल अहमद व अंकित कुमार ने 1-1 विकेट प्राप्त किये कैमूर युथ सी सी के 45 रनों के आसान.

लक्ष्य विजन युथ सी सी की टीम मात्र 6.2 ओवर में 2 विकेट खोकर 46 रन बनाकर प्राप्त कर लिया जिसमें मनीष ने नाबाद 23 और राशिद ने नाबाद 16 रन बनाए कैमूर युथ सी सी की ओर से आभास तिवारी ने 2 विकेट प्राप्त किया।प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार विजन युथ सी सी के वसीम अख्तर को जिला क्रिकेट संचालन समिति के सदस्य एजाज अली ‘गोल्डेन’ ने प्रदान किया, मैच में अंपायरिंग अनुभव सिंह व आशिफ अहमद और स्कोरिंग सौरव कुमार ने किया।

दुसरी तरफ महाराणा प्रताप कॉलेज स्टेडियम, मोहनियां में कुदरा क्रिकेट एकेडमी, कुदरा और मेंटोर क्रिकेट एकेडमी, मोहनियां के बीच बारहवां मैच खेला गया जिसमें मेंटोर क्रिकेट एकेडमी ने कुदरा क्रिकेट एकेडमी को रोमांचक मुकाबले में दो गेंद शेष रहते 3 विकेट से हरा दिया, सुबह कुदरा सी. ए. ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 30 ओवरों में 9 विकेट गंवाकर 218 रन का विशाल स्कोर बनाया जिसमें अभिजीत आनंद अपनी टीम को संकट से निकालते हुए 60 गेंदों पर नाबाद 96 रन बनाए इसके अलावा अंकित सिंह 33, अनिल 21 और सनम ने 10 रन की पारी खेली मेंटोर के तन्मय श्रीवास्तव व गौरव ने 2-2 और शाने अली,पियुष और रिषिकेश ने 1-1 विकेट झटके।

कुदरा की टीम के 218 रनों के विशाल लक्ष्य को लेकर बल्लेबाजी के लिए उतरी मेंटोर की टीम 29.4 ओवर में 7 विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया। जिसमें गौरव ने अर्धशतक जमाते हुए 67 रन और रिषिकेश ने 64 रन बनाए इसके अलावा तन्मय ने 24 और लक्ष्य ने नाबाद 22 रन बनाए कुदरा सी ए के आयुष कुमार ने 36 पर 3 विकेट,रिषभ व सनम राज ने 1-1 विकेट प्राप्त किए मेंटोर सी ए के गौरव को प्लेयर ऑफ द मैच की ट्रॉफी जिला टूर्नामेंट कमिटी के सदस्य योगेंद्र यादव ने प्रदान किया । मैच में अंपायरिंग रविशंकर वर्मा व शेषनाथ तथा स्कोरिंग विजय सिंह ने किया। मैच के दौरान संघ के पुर्व उपाध्यक्ष संजय सिंह प्रेमी व सीनियर सलेक्शन कमिटी के सदस्य यशवंत सिंह समेत कई अन्य खिलाड़ी व दर्शक मौजूद रहे।

रविवार को जगजीवन स्टेडियम,भभुआ में अंडर 14 क्रिकेट लीग का मैच ट्रॉफी फाइटर क्रिकेट क्लब और विजन क्रिकेट क्लब के बीच होगा।

Post Comment