BPL : मटिहानी वॉरियर्स ने किंग्स इलेवन बेगूसराय को 49 रनों से हराया।
बेगूसराय : आज दिनांक 29 दिसंबर 2025 को गांधी स्टेडियम में बेगूसराय प्रीमियर लीग सीजन 9 का तीसरा मुकाबला मटिहानी वॉरियर्स बनाम किंग्स इलेवन बेगूसराय के बीच खेला गया जिसमें मटिहानी वॉरियर्स ने किंग्स इलेवन बेगूसराय 49 रनों से हराया।

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी मटिहानी वॉरियर्स की टीम ने निर्धारित 20 ओवर के मुकाबले में 8 विकेट खोकर 169 रन बनाए मटिहानी वॉरियर्स की ओर से सर्वाधिक रन मोहित दिनेश ने 71 रन और आशीष बर्मन ने 20 रन बनाए किंग्स एलेवन बेगूसराय की ओर से गेंदबाजी करते हुए सर्वाधिक विकेट हर्ष ने 3 और रितिक ने 2 विकेट झटके।

दूसरी पारी में बल्लेबाजी करने उतरी किंग्स इलेवन बेगूसराय की टीम 20 ओवर में 9 विकेट खोकर मात्र 120 नहीं बना पाई किंग्स इलेवन बेगूसराय की ओर से सर्वाधिक रन लेखा उल्लाह ने 52 और अंकित ने 19 रन बनाए मटिहानी की ओर से गेंदबाजी करते हुए अंकुर ने 4 विकेट तथा अजिंक्य ने 2 विकेट प्राप्त किया। इसके पूर्व बेगूसराय की मेयर पिंकी देवी पूर्व मेयर संजय कुमार शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ सावन जिला क्रिकेट संघ के सचिव मृत्युंजय कुमार वीरेश बीपीएल के मुख्य संरक्षक निरंजन कुमार सिंह ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया
इस अवसर पर बेगूसराय की मेयर पिंकी देवी ने खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए कहा कि खेल से हमारा मानसिक व शारीरिक विकास संभव है इसके लिए हमें खेलकूद में भाग लेना भी अत्यंत जरूरी है वहीं पूर्व संजय कुमार ने कहा अब खेल की परिभाषाएं बदल चुकी है अब आप खेल के आधार पर भी अपने नौकरी का चयन कर सकते हैं डॉ सावन कुमार ने कहा कि खेल हमें अनुशासन में रहना सिखाता है जो हमारे जीवन के लिए बहुत जरूरी है।
शानदार खेल के प्रदर्शन के लिए अंकुर को मैन ऑफ द मैच जिला क्रिकेट संघ के सचिव मृत्युंजय कुमार वीरेश मुख्य संरक्षक निरंजन कुमार सिंह और अरुण कुमार ने संयुक्त रूप से प्रदान किया। इस अवसर पर रामकुमार शिवम कुमार बीपीएल के संयोजक निराला कुमार मौजूद थे वही आज के मुख्य निर्णय के रूप में अबू बकर और विश्वजीत कुमार थे। बेगूसराय जिला संघ के मीडिया प्रभारी विवेक कुमार ने बताया 30 दिसंबर को नौला नाइट राइडर्स बनाम मटिहानी वॉरियर्स के बीच मुकाबला खेला जाएगा।



Post Comment