BPL में मटिहानी वारियर्स ने नौला नाइटराइडर्स को 58 रन से हराया।
बेगूसराय: गांधी स्टेडियम में बेगूसराय प्रीमियर लीग सीजन 9 का चौथा मुकाबला मटिहानी वॉरियर्स बनाम नौला नाइटराइडर्स के बीच खेला गया जिसमें मटिहानी वॉरियर्स ने नौला नाइट राइडर्स को 58 रनों से हराया।
टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी मटिहानी वॉरियर्स की टीम ने निर्धारित 20 ओवर के मुकाबले में 6 विकेट खोकर 162 रन का स्कोर खड़ा किया। जिसमें मटिहानी वॉरियर्स की ओर से सर्वाधिक रन अनमोल रवि ने 66 रन और सचिन ने 22 रनों का योगदान दिया वहीं नौला नाइटराइडर्स की ओर से गेंदबाजी करते हुए कमलेश और वीरेंद्र ने 2-2 विकेट झटके,

दूसरी पाली में बल्लेबाजी करने उतरी नौला नाइटराइडर्स की टीम 20 ओवर में 8 विकेट खोकर 104 रन ही बना सकी नौला की ओर से सर्वाधिक रन संभव सिंह ने 41 रन बनाए मटिहानी की ओर से गेंदबाजी करते हुए सर्वाधिक विकेट प्रेम ने 3 विकेट तथा सुमित और अजिंक्य ने 2-2 विकेट झटके।
इसके पूर्व तेघरा के विधायक रजनीश सिंह ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया तथा इस अवसर पर खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि बेगूसराय में प्रतिभा की कोई कमी नहीं है बेगूसराय के खेल खिलाड़ियों को मेरी ढेर सारी शुभकामनाएं आप यूं ही अपने जिले और राज्य का नाम रोशन करते रहे मेरी शुभकामनाएं आप लोगों के साथ है तथा बेगूसराय प्रीमियर लीग के सभी सदस्यों का आभार जिन्होंने इस तरह का आयोजन अपने जिला में करवाने का काम किया है।
इस मौके पर जिला क्रिकेट संघ के सचिव मृत्युंजय कुमार वीरेश संयोजक निराला कुमार मुख्य निर्णायक के रूप में शाहिद अख्तर और विश्वजीत कुमार तथा स्कोरर के रूप में रामकुमार मौजूद थे। जिला क्रिकेट संघ के मीडिया प्रभारी विवेक कुमार ने बताया बेगूसराय प्रीमियर लीग का अगला मुकाबला 2 जनवरी को बरौनी सुपर किंग्स बनाम बेगूसराय चैलेंजर्स बीच खेला जाएगा।



Post Comment