कैमूर जिला जुनियर क्रिकेट लीग में रोमांचक मुकाबले में ट्रॉफी फाइटर और आसान मैच में स्टार जीता
भभुआ: कैमूर जिला क्रिकेट संघ द्वारा आयोजित व द मॉडर्न स्कूल द्वारा प्रायोजित क्रिकेटर नितिश पटेल स्मृति जुनियर क्रिकेट लीग का उन्नीसवां मैच जगजीवन स्टेडियम, भभुआ में विजन क्रिकेट एकेडमी और ट्रॉफी फाइटर क्रिकेट क्लब के बीच हुआ जिसमें ट्रॉफी फाइटर सी सी ने विजन सी ए को बेहद रोमांचक मैच में 3 विकेट से हरा दिया।

सुबह विजन सी ए ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 30 ओवरों में 8 विकेट के नुकसान पर 179 रन बनाने में सफल रही विजन सी ए के बल्लेबाज सिद्धार्थ ने 49, विकास ने 42,अंश राज ने 22, प्रिंस ने 16 और अनमोल ने 14 रन बनाए ट्रॉफी फाइटर सी सी की ओर से अफजल बिहारी, सानू कुमार और प्रियांशु ने 1-1 विकेट प्राप्त किये शेष पांच बल्लेबाज रन आउट हुए विजन के दिये 180 रन के लक्ष्य को लेकर बल्लेबाजी के लिए।
उतरी ट्रॉफी फाइटर की टीम मैच की अंतिम गेंद पर 3 विकेट शेष रहते 180 रन बनाकर जीत दर्ज कर लिया जिसमें नितिन कुमार ने अर्धशतक जमाते हुए बेहतरीन 68 रन की पारी खेली वहीं अभिषेक ने 40 रन, रोहित कुमार 28 रन और कुमार रोहित ने 11 रन बनाए विजन सी ए की ओर से शाहिद अख्तर ने 2 विकेट और अभिनंदन , सिद्धार्थ, विकास और अनमोल 1-1 विकेट लेने में सफल रहे।

प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार ट्रॉफी फाइटर सी सी के नितिन कुमार को शानदार बल्लेबाजी के लिए को जिला के पुर्व खिलाड़ी रवि सिंह ने प्रदान किया, मैच में अंपायरिंग आशिफ अहमद व आर्यन पटेल और स्कोरिंग सौरव कुमार ने किया,इस दौरान संघ के सचिव अजय कुमार सिंह वरीय खिलाड़ी वसीम अली सहित कई दर्शक मौजूद रहे।
महाराणा प्रताप कॉलेज स्टेडियम, मोहनियां
में स्टार क्रिकेट क्लब,देवहलिया और भारतीय दीव क्रिकेट क्लब के बीच बीसवां मैच खेला गया जिसमें स्टार क्रिकेट क्लब ने भारतीय दीव क्रिकेट क्लब को एकतरफा मुकाबले में 8 विकेट से हरा दिया
सुबह स्टार सी. सी. ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया बल्लेबाजी का निमंत्रण स्वीकार करते भारतीय दीव सी सी 30 ओवरों में 9 विकेट गंवाकर 182 रन बनाई जिसमें सूर्या ने 36 रन, विवेक कुमार 32 रन, देवेंद्र कुमार 28 रन, विशाल यादव ने 19 और आदर्श व अनूप ने 14-14 रन की पारी खेली, स्टार की ओर से कार्तिक सिंघानिया,मो. तैफ अली, दानिश अंसारी और तेजस मिश्रा ने 2-2 विकेट झटके,
भारतीय दीव सी सी टीम के 183 रनों के जवाब में स्टार सी सी की टीम मात्र 19.4 ओवर में 2 विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया। जिसमें सत्यम कुमार व दिपांशु ने अर्धशतक जमाते हुए क्रमशः 65 रन और 53 रन की पारी खेली इन दोनों के अलावा लाली आर्यन ने नाबाद 29 और अमन यादव ने नाबाद 22 रन बनाए भारतीय दीव सी सी के हर्ष सिंह व देवेंद्र कुमार ने 1-1 विकेट प्राप्त किया,
स्टार सी सी के सत्यम कुमार को शानदार बल्लेबाजी के लिए प्लेयर ऑफ द मैच की ट्रॉफी संघ के क्लब प्रतिनिधि विशेष श्रीवास्तव ने प्रदान किया । मैच में अंपायरिंग अमन कुमार व शेषनाथ मौर्या तथा स्कोरिंग विजय सिंह ने किया। मैच के दौरान पुर्व उपाध्यक्ष संजय सिंह प्रेमी,टूर्नामेंट कमिटी के सदस्य रविशंकर वर्मा,पुर्व खिलाड़ी मेराज आलम समेत कई अन्य खिलाड़ी व दर्शक मौजूद रहे।गुरुवार को अवकाश का दिन है।



Post Comment