BPL: बरौनी सुपर किंग्स ने बेगूसराय चैलेंजर्स को हराया।
बेगूसराय : आज दिनांक 2 जनवरी 2026 को गांधी स्टेडियम बेगूसराय में बेगूसराय प्रीमियर लीग में ग्रुप बी के पहले मुकाबले में बरौनी सुपर किंग्स ने बेगूसराय चैलेंजर्स को 67 रनों से हराया।
टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी बरौनी सुपरकिंग्स ने निर्धारित 19 ओवर के मुकाबले में 7 विकेट खोकर 169 रन का स्कोर खड़ा किया। बरौनी सुपरकिंग्स की ओर से सर्वाधिक रन राहुल रॉबिन ने 25 गेंद पर 46 रन वही सुमन ने 29 रन का योगदान दिया वहीं बेगूसराय चैलेंजर्स की ओर से गेंदबाजी करते हुए सर्वाधिक विकेट युवराज और आयुष ने 2-2 विकेट झटके।

दूसरी पाली में बल्लेबाजी करने उतरी बेगूसराय चैलेंजर्स की टीम 16 वे ओवर में सभी विकेट खोकर मात्र 102 रनों पर ऑल आउट हो गई। बेगूसराय चैलेंजर्स की ओर से सर्वाधिक रन युवराज ने 18 और अभिनव ने सर्वाधिक 17 रन का योगदान दिया बरौनी सुपर किंग्स की ओर से गेंदबाजी करते हुए सर्वाधिक विकेट राम ने 4 विकेट तथा प्रभात ने 3 विकेट झटके।

शानदार गेंदबाजी करने के लिए राम को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार संयुक्त रूप से बेगूसराय जिला खेल पदाधिकारी बिट्टू सिंह सदर बीडीओ रवि शंकर कुमार बेगूसराय जिला क्रिकेट संघ के सचिव मृत्युंजय कुमार वीरेश बीपीएल के चेयरमैन सुमित सनी संरक्षक कृष्ण मोहन पप्पू संयोजक निराला कुमार मीडिया प्रभारी विवेक कुमार राजीव कुमार के द्वारा दिया गया।
इसके पूर्व खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त बेगूसराय जिला क्रिकेट संघ के सचिव मृत्युंजय कुमार वीरेश संयोजक निराला कुमार बीपीएल के चेयरमेन सुमित सनी राजीव कुमार के द्वारा संयुक्त रूप से किया गया। संयोजक निराला कुमार ने बताया कि कल का मुकाबला बलिया ब्लास्टर और बरौनी सुपर किंग्स के बीच खेला जाएगा।



Post Comment