मधुबनी में हुई बिहार रूरल लीग की प्रेस कॉन्फ्रेंस, लीग से जुड़ी दी गई जानकारी देखें
मधुबनी : बिहार क्रिकेट संघ के गवर्निंग काउंसिल एवं बिहार रूरल लीग के संयोजक श्री ज्ञानेश्वर गौतम के द्वारा मधुबनी में पहुंच कर मधुबनी जिला क्रिकेट संघ द्वारा आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित किया गया।।

दिनांक 03-01-2026 को शहर के कीर्तन भवन रोड में मधुबनी जिला क्रिकेट एसोसिएशन द्वारा एक प्रेस कॉन्फ्रेंस रखी गई थी जहां बिहार रूरल लीग से जुड़े जानकारीयों को साझा किया गया ज्ञात हो की बिहार रूरल लीग का मुख्य उद्देश्य यह है कि गांव-कसबे से जुड़े हुए खिलाड़ी जो पैसे या व्यवस्था के अभाव में बड़े लेवल पर क्रिकेट नहीं खेल पा रहे हैं उन्हें इस लीग के माध्यम से उनके टैलेंट को बाहर लाया जाए ताकि उन्हें भी बड़े लेवल पर क्रिकेट खेलने का एक प्लेटफार्म मिल जाए ऐसी स्थिति में इस लीग में भाग लेने वाले सभी खिलाड़ियों को कोई शुल्क नहीं लगेगा।
जिसमें उन्होंने विस्तार पूर्वक बिहार रूरल लीग के बारे में बताया की ये टूर्नामेंट बिहार क्रिकेट संघ के पूर्व अध्यक्ष राकेश कुमार तिवारी जी का सपना था। इसमें मधुबनी जिला से 16 टीम बनेगी जो आपस में नाकआउट मैच खेलेगी। यहां के विजेता का मैच अगले राउंड में प्रत्येक जिले के विजेता के साथ होगी और वो भी एक नॉक आउट होगा।

पांच प्रमुख टीम का आपस में लीग मैच आयोजित किया जायेगा फिर सेमीफाइनल और फाइनल खेला जायेगा। ज्ञानेश्वर गौतम जी ने बताया कि जो भी खिलाड़ी ने अपना निबंधन ऑनलाइन नहीं करवाया था वो भी चयन में भाग ले सकते हैं। साथ ही जो खिलाड़ी राज्य का प्रतिनिधित्व नहीं किया है उसको भी चयन प्रक्रिया में सम्मिलित किया जा सकता है।
इस अवसर पर मधुबनी जिला क्रिकेट संघ के पूर्व सचिव और वर्तमान कोषाध्यक्ष काली चरण ने बताया कि भारत में ये टूर्नामेंट अपने तरह का एकमात्र टूर्नामेंट है जिसमें ग्रामीण क्षेत्रों के उदयमान खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का पूरा मौका मिलेगा। सचिव नवीन कुमार ने बताया कि बिहार रूरल लीग बिहार के गरीब खिलाड़ियों को भी अपनी प्रतिभा दिखाने का अद्भुत मंच है।
मौके पर बिहार रूरल लीग के मधुबनी जिला के चयनकर्ताओं अर्जुन सिंह ‘बिन्दे’, श्रवण कुमार झा, सुमन झा, बिनोद कुमार दत्ता और रवि राजन के साथ प्रिंट मीडिया तथा इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के बहुत पत्रकार मौजूद थे।
जहां 13 वर्ष से 23 वर्ष उम्र के खिलाड़ी भाग ले सकते हैं ट्रायल पूरी तरह से पारदर्शी होगी। अभी तक ट्रायल में शामिल होने के लिए ऑनलाइन माध्यम से लगभग 520 खिलाड़ियों ने आवेदन किया है और लगभग 100 लोगों को ऑफलाइन शामिल होने की संभावना है।



Post Comment