Loading Now
×

विजय हजारे ट्रॉफी(प्लेट) में बिहार की लगतारी पांचवी जीत,फाइनल 6 जनवरी को

पटना 03 जनवरी 2026 : विजय हजारे ट्रॉफी (प्लेट) में बिहार की लगतारी पांचवी जीत, मिजोरम को 5 विकेट से हराया, 6 जनवरी को मणिपुर के खिलाफ फाइनल में होगी भिड़ंत

विजय हजारे ट्रॉफी (प्लेट) के अंतर्गत उषा मार्टिन ग्राउंड, रांची में खेले गए लिस्ट-ए मुकाबले में बिहार ने प्रभावी प्रदर्शन करते हुए मिजोरम को 5 विकेट से पराजित किया। 259 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए बिहार ने 34.1 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 262 रन बनाकर जीत दर्ज की।

पहली पारी में मिजोरम की टीम ने 45.4 ओवर में 258 रन बनाए। मिजोरम की ओर से कप्तान थैंकहुमा ने 61 रन की पारी खेली, जबकि कार्तिक सी. ए. ने 29 गेंदों पर 73 रन बनाकर अंत में रन गति को बढ़ाया। जेहु एंडरशन 34, शाहिल 26 रन बनाया।

बिहार की गेंदबाज़ी में हनी कुमार सिंह 7 ओवर 2 मेडन 31 रन 3 विकेट, हिमांशु सिंह 10 ओवर 45 रन 3 विकेट और सूरज कश्यप ने भी अहम मौकों पर 3.4 ओवर में 22 रन देकर 3 विकेट चटकाया एवं शकिबुल गनी को एक विकेट मिला।

लक्ष्य का पीछा करते हुए बिहार की शुरुआत तेज रही। आयुष लोहारुका ने 13 गेंदों पर 40 रन बनाकर रन गति को मजबूत आधार दिया। इसके बाद बिपिन सौरभ ने 59 गेंदों पर 95 रन की आक्रामक और संतुलित पारी खेलते हुए टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचाया। कुमार रजनीश ने 71 रन की नाबाद पारी खेलकर लक्ष्य तक पहुंचने में निरंतरता बनाए रखी। कप्तान एस गनी ने भी 26 रन जोड़कर मध्यक्रम को सहारा दिया।

मिजोरम की गेंदबाजी में मेरामा 10 ओवर 60 रन 3 विकेट तथा नुनफेला 6 ओवर 1 मेडन 45 रन 2 विकेट लिया। बाकि किसी अन्य गेंदबाज को विकेट नहीं मिला।

बिहार ने इस मुकाबले में बल्लेबाज़ी और गेंदबाज़ी दोनों विभागों में संयमित और उपयोगी प्रदर्शन किया। शीर्ष क्रम से मिली तेज शुरुआत और मध्यक्रम की स्थिर बल्लेबाज़ी के चलते लक्ष्य का पीछा सहज रहा। इस जीत के साथ बिहार ने विजय हजारे ट्रॉफी (प्लेट) में अपनी स्थिति को और मजबूत करते हुए प्लेट ग्रुप के फाइनल में जगह पक्की कर ली है। अब बिहार अपना अगला फाइनल मुकाबला मणिपुर के खिलाफ 6 जनवरी को खेलेगा।

*Match Details*

Tournament: VIJAY HAZARE TROPHY PLATE

Match: Bihar vs Mizoram

Toss: Mizoram won the Toss and elected to bat

Venue: Usha Martin Ground, Ranchi

On-Field Umpires: P Jayapal, Yashodhan Gavankar

Referee: S Vasanth Saravanan

Result: Bihar Won By 5 Wickets

Points: Bihar-4 : Mizoram-0

Player Of The Match: Bipin Saurabh (Bihar)

Post Comment