Loading Now
×

पूर्णिया जिला सब जूनियर क्रिकेट लीग के रोमांचक मुकाबले में पीजीसीसीडी 3 विकेट से जीता।

पूर्णिया :  जिला क्रिकेट संघ के तत्वाधान में चल रहे सब जूनियर लीग मुकाबले में आज ब्रह्मोस सब जूनियर के कप्तान अनिकेत ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया।

पहले बल्लेबाजी करते हुए ब्रह्मोस सब जूनियर के रौनक राज ने 11 गेंद में 12 रन बनाकर आउट हो गए।अर्णव ने 26 गेंद में 21रनों का योगदान दिया। कप्तान अनिकेत ने 17 गेंद में 21 रन और ज्ञान के 11 रन बनाएं। वहीं अतिरिक्त का योगदान 22 रनों का रहा।

इस प्रकार ब्रह्मोस सब जूनियर ने 23. 2 आभारों में 10 विकेट खोकर 110 रन ही बना सकी। पीडीसीसीडी सब जूनियर की ओर से गेंदबाजी करते हुए अमिताभ ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 4.2 ओवर में 2 मैडम ओवर के साथ मात्र 7 रन देखकर 5 विकेट हासिल किया। शिवम ने 2, अनमोल, पार्थ और आकांशा ने 1-1 विकेट लिया।

वही 111 रनों का पीछा करने उतरी पीडीसीसीडी सब जूनियर 22.4 अवरो में 7 विकेट खोकर 111 रनों का लक्ष्य प्राप्त कर लिया। लक्ष्य का पीछा करते हुए पीडीसीसीडी की शुरुआत अच्छी नहीं रही और मात्र 17 रनों में तीन विकेट खो दिए थे। शिवम ने 47 गेंद में 13 रन और करीम ने 32 गेंद में 23 रन बना कर परी को सभला।आकांशा ने 9 गेंद में 10 रन का योगदान दिय। सलमान ने 25 गेंद में नाबाद 15 रन बनाकर टीम को जीत दिलाई।

पीडीसीसीडी के इस जीत में अतिरिक्त का योगदान सबसे अधिक 36 रन का रहा।ब्रह्मोस सब जूनियर की ओर से गेंदबाजी करते हुए ऋषभ ने 5 ओवर में 31 रन देकर 5 विकेट लिए रौनक, अनिकेत और सम्राट ने 1-1 विकेट लिया। मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार अमिताभ को मिला। निर्णायक की भूमिका में मोनू और जीतू थे। स्कोरर की भूमिका सत्यम और शिवम ने निभाया।

Post Comment