Loading Now
×

कैमूर जिला जुनियर क्रिकेट लीग में स्टार का विजय क्रम जारी रॉयल को हराया 

कैमूर : जिला क्रिकेट संघ द्वारा आयोजित व द मॉडर्न स्कूल द्वारा प्रायोजित क्रिकेटर नितिश पटेल स्मृति जुनियर क्रिकेट लीग में महाराणा प्रताप कॉलेज स्टेडियम, मोहनियां में स्टार क्रिकेट क्लब और रॉयल क्रिकेट क्लब के बीच पच्चीसवां मैच खेला गया जिसमें स्टार क्रिकेट क्लब ने रॉयल क्रिकेट क्लब पर 9 विकेट से आसान जीत दर्ज की।

सुबह रॉयल सी. सी. ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया और स्टार सी सी के अनुशासित गेंदबाजी के समक्ष 17.4 ओवरों में सभी विकेट खोकर मात्र 82 रन पर सिमट गई जिसमें विशाल ने 17 रन, आर्यन रघुवंशी ने 14 रन और कप्तान भोलू पांडेय ने 11 रन बनाए, स्टार की ओर से उत्कर्ष सिंह ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 15 रन देकर 5 विकेट लिए और उनका भरपूर साथ देते हुए अभिनव सोनी ने मात्र 8 रन खर्च कर 3 विकेट झटकने में कामयाब रहे इसके अलावा तेजस मिश्रा ने 2 और दानिश अंसारी ने 1 विकेट पाया।

रॉयल सी सी टीम के 82 रनों के आसान स्कोर का पीछा करते हुए स्टार सी सी की टीम एकमात्र दिपांशु सिंह का विकेट खोकर 8 ओवर में ही 83 रन बनाकर लक्ष्य हासिल कर लिया।जिसमें लाली आर्यन ने 18 गेंद में नाबाद 37 रन, मोहित यादव ने 18 गेंद में नाबाद 30 रन और दिपांशु रन आउट होने से पहले 10 रन का योगदान अपनी टीम को दिया। स्टार क्रिकेट क्लब के अभिनव सोनी को शानदार गेंदबाजी के लिए प्लेयर ऑफ द मैच की ट्रॉफी पुर्व खिलाड़ी व सामाजिक कार्यकर्ता उदय सिंह ने प्रदान किया ।

मैच में अंपायरिंग रविशंकर वर्मा व शेषनाथ मौर्या तथा स्कोरिंग तौफीक सिद्दीकी ने किया। मैच के दौरान पुर्व उपाध्यक्ष संजय सिंह प्रेमी, संघ के क्लब प्रतिनिधि विशेष श्रीवास्तव,जिला सिनियर टीम के चयनकर्ता अरुण चौबे ‘गुड्डू’समेत कई अन्य खिलाड़ी व दर्शक मौजूद रहे।

सोमवार को जगजीवन स्टेडियम, भभुआ में विजन क्रिकेट क्लब का मुकाबला कुदरा क्रिकेट क्लब और एमपी कालेज स्टेडियम, मोहनियां में विजन युथ क्रिकेट क्लब का मुकाबला आरबीएस क्रिकेट क्लब के बीच होगा।

Post Comment