69वीं विद्यालय राष्ट्रीय खेल प्रतियोगिता के लिए बिहार गतका टीम लुधियाना रवाना।
पटना : गतका असोसिएशन ऑफ बिहार के 69वीं विद्यालय राष्ट्रीय खेल प्रतियोगिता चैंपियनशिप के लिए बिहार टीम पटना से लुधियाना के लिए 04/01/2026 को रवाना हुई। 06/01/2026 से 11/01/2026 तक पंजाब के लुधियाना में बिहार से गतका अंडर 19 में बालिका 08 और बालक 08, कूल 16 खिलाड़ी निभा कुमारी(महिला कोच)और मनीष कुमार (पुरुष कोच) और मुकेश कुमार मैनेजर सहित कूल 19 लोग है। साथ ही बिहार गतका के अध्यक्ष जग जीवन सिंह जी महासचिव भोला कुमार थापा जी ने खिलाड़ियों को शुभकामनाएं देकर हरि झंडी दिये।

खिलाड़ियों का नाम कुछ ईश प्रकार है
बालिका अंडर – 19 अंशु, कोमल कुमारी, निगम कुमारी, सिमरन कुमारी, ज्योति कुमारी, राधा रानी, श्रेया कुमारी, स्वाति और बालक अंडर – 19 सुशांत कुमार, सुधांशु कुमार, सतीश कुमार, अभय कुमार, प्रियांशु कुमार, कृष्णा कुमार, रौशन रंजन, अमित पाण्डेय है।




Post Comment