बीपीएल : किंग्स इलेवन बेगूसराय ने बखरी अचीवर्स को हराया।
बेगूसराय : आज दिनांक 5 जनवरी 2026 को गांधी स्टेडियम बेगूसराय में बेगूसराय प्रीमियर लीग सीजन 9 का मुकाबला किंग्स इलेवन बेगूसराय बनाम बखरी अचीवर्स के बीच खेला गया जिसमें किंग्स इलेवन बेगूसराय ने बखरी अचीवर्स को 50 रनों से हराया।

टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी करने उतरी किंग्स इलेवन बेगूसराय की टीम ने निर्धारित 21 ओवर के मुकाबले में 9 विकेट खोकर 141 रन का स्कोर खड़ा किया जिसमें किंग्स इलेवन बेगूसराय की ओर से बल्लेबाजी करते हुए जयंत गौतम ने 37 गेंदों में 51 रनों की पारी खेली वही सुमित ने 17 रन का योगदान दिया बखरी अचीवर्स की ओर से गेंदबाजी करते हुए सर्वाधिक विकेट सोनू ने 3 विकेट तथा अनुराग ने 2 विकेट प्राप्त किया.

दूसरी पारी में बल्लेबाजी करने उतरी बखरी अचीवर्स की टीम 15 वे ओवर 91 रन बनाकर सिमट गई बखरी अचीवर्स की ओर से सर्वाधिक रन रोहन ने 40 रन और उत्कर्ष ने 16 रन का योगदान दिया वहीं किंग्स इलेवन बेगूसराय है की ओर से गेंदबाजी करते हुए हर्ष वर्मा ने 4 विकेट तथा हर्ष और राहुल ने 2-2 विकेट प्राप्त किया। शानदार गेंदबाजी करने के लिए हर्ष वर्मा को मैन ऑफ द मैच चुना गया मैंन ऑफ द मैच का पुरस्कार बेगूसराय जिला क्रिकेट संघ के सचिव मृत्युंजय कुमार वीरेश व बीपीएल के संयोजक निराला कुमार व विवेक कुमार के द्वारा संयुक्त रुप से दिया गया।
इस अवसर पर मुख्य निर्णायक के रूप में अबू बकर और विश्वजीत कुमार थे वही ऑनलाइन स्कोरर के रूप में राम कुमार और उद्घोषक के रुप में शिवम कुमार मौजूद थे। बीपीएल के मीडिया प्रभारी विवेक कुमार ने बताया 6 जनवरी का मुकाबला बेगूसराय चैलेंजर्स बनाम बलिया ब्लास्टर्स के बीच खेला जाएगा।



Post Comment