Loading Now
×

रोहतास जिला क्रिकेट लीग में वर्ष व पुरुषोत्तम का तूफ़ानी शतक, ड्रिवेन युथ विजयी

रोहतास : जिला क्रिकेट संघ के तत्वधान में सुनील ज्वाला जिला क्रिकेट लीग का मैच विंटेज क्रिकेट क्लब और ड्रिवेन युथ के बीच खेला गया। टॉस जीत जीतकर ड्रिवेन युथ पहले बल्लेबाज़ी करने का निर्णय लिया। पहले बल्लेबाजी करने उतरी ड्रिवेन युथ ने निर्धारित 30 ओवर में 10 विकेट खोकर 369 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया।

ड्रिवेन युथ की तरफ से सौरभ श्रीवास्तव ने 20 बॉल पर46 ,पुरुषोत्तम गांधी ने 61 बॉल पर 115 ,ओर हर्ष बघेल ने 34 बॉल पर 100 रन की पारी खेली। विंटेज क्रिकेट क्लब की तरफ से दीपक और कुन्दन ने 2-2 और निखिल ओर प्रियांशु को 1-1 विकेट मिला।

दूसरी पारी में बल्लेबाजी करने उतरी विंटेज क्रिकेट क्लब की टीम 25.1 ओवर में 109 रन बनाकर ऑल आउट हो गई। विंटेज क्रिकेट क्लब की तरफ से सबसे ज़्यादा निखिल ने 43 बॉल पर 29 और आकाश ने 23 बॉल खेलकर 17 रन का योगदान दिया। ड्रिवेन युथ की तरफ से आयुष ने 4 ओवर में 12 रन देकर 3,गुलाम जिलानी ने 2-0-9-2 और 5- 0-21-2 विकेट लिए। इस तरह ड्रिवेन युथ ने विंटेज क्रिकेट क्लब को 260 रन के भारी अंतर से हराकर जीत दर्ज की।

इस मैच के मैन ऑफ द मैच पुरूषोत्तम गांधी को उनके शानदार सेंचुरी (61 बॉल 115) के लिए दिया गया। इस अवसर पर जिला क्रिकेट संघ के सचिव सरोज कुमार उर्फ मंटू यादव, संघ के कोषाध्यक्ष रोहन कुमार मिश्रा, जिला क्रिकेट संघ के सिलेक्टर अर्जुन कुमार,संतोष कुमार,इमरान करीम, शिवम् कुमार , संजू बाबा, मौजूद रहे। शैलेश कुमार, साधन कुमार ,विकाश कुमार आनंद कुमार , आदि मौजूद थे अंपायर की भूमिका में मृत्युंजय कुमार एवं राकेश कुमार ने निभाई एवं स्कोरर की भूमिका कुंदन कुमार का भूमिका मे का बहुत बड़ा योगदान रहा।

Post Comment