Loading Now
×

कैमूर जिला जुनियर क्रिकेट लीग में विजन सीसी ने की जूनियर कुदरा सीसी को हराया

कैमूर:  जिला क्रिकेट संघ द्वारा और द मॉडर्न स्कूल के बैनर तले क्रिकेटर नितिश पटेल के स्मृति में आयोजित कैमूर जिला जुनियर क्रिकेट लीग में जुनियर कुदरा क्रिकेट क्लब और विजन क्रिकेट क्लब के बीच इक्कतीसवां मैच हुआ जिसमें विजन सी सी ने जुनियर कुदरा सी सी पर 7 विकेट से जीत हासिल किया।

सुबह जु.कुदरा सी सी ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए विजन की सधी हुई गेंदबाजी के सामने 23.1 ओवरों में 105 रन पर ऑल आउट गई जिसमें अनिकेत कुमार ने 23 रन,यशेन्द्र पांडेय ने 20 रन और हिमांशु ने 10 रन बनाए शेष बल्लेबाज दहाई की रन संख्या भी पार नहीं कर पायें विजन सी सी की ओर से कृष कुमार ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 4 विकेट, रित्विक भारद्वाज ने 2 विकेट और आदर्श पटेल,आदित्य कुमार व अयान सिंह ने 1-1 विकेट प्राप्त किया।

जु.कुदरा सी सी के 105 रनों के छोटे लक्ष्य को लेकर बल्लेबाजी के लिए उतरी विजन सी सी की टीम 17.1 ओवर में मात्र 3 विकेट खोकर 109 रन बनाकर लक्ष्य हासिल कर लिया जिसमें कप्तान अंशू आर्या ने 32 रन, आकाश सहनी ने 30,अयान सिंह नाबाद 14 और कृष्णा ने 10 रन बनाए जु.कुदरा सी सी की ओर से प्रितम सिंह ने 2 विकेट और रुद्रप्रताप 1 विकेट लेने में सफल रहे।

प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार विजन सी सी के कृष कुमार को बेहतरीन गेंदबाजी के लिए शारीरिक शिक्षक तुलसी प्रसाद सिंह ने प्रदान किया, मैच में अंपायरिंग आशिफ अहमद व सोनू कुमार और स्कोरिंग सौरव कुमार ने किया,इस दौरान संघ के सचिव अजय कुमार सिंह,टूर्नामेंट कमिटी के सदस्य योगेंद्र यादव, सिनियर सलेक्शन कमिटी के सदस्य यशवंत,वरिष्ठ फुटबॉल खिलाड़ी कबीर अली सहित कई दर्शक मौजूद रहे।

Post Comment