रोहतास जिला क्रिकेट लीग में बजरंग क्रिकेट ने अकोढ़ीगोला इलेवन को हराया
सासाराम:रोहतास जिला क्रिकेट संघ के तत्वधान में आयोजित सुनील ज्वाला जिला क्रिकेट लीग का 15 वां मैच बजरंग क्रिकेट और अकोढ़ीगोला इलेवन के बीच खेला गया। टॉस जीत जीतकर बजरंग क्रिकेट की टीम ने पहले बल्लेबाज़ी करने का निर्णय लिया।
पहले बल्लेबाजी करने उतरी बजरंग क्रिकेट ने निर्धारित 30 ओवर के मैच में 28.3 ओवर खेलकर सभी विकेट खोकर 168 रन का टारगेट दिया ।
बजरंग क्रिकेट की तरफ से सौरभ कुमार ने 32 बॉल पर 20 रन और शशिरंजन सिंह ने 40 बॉल पर 43 और हिमांशु सिंह ने 33 बॉल पर 23 रन की पारी खेली। अकोढ़ीगोला इलेवन की तरफ से अजित, अभिषेक,कुन्दन ओर आशीष ने 2-2 और यशवंत ने 1 विकेट प्राप्त की ।

दूसरी पारी में बल्लेबाजी करने उतरी अकोढ़ीगोला इलेवन की टीम ने 19.2 ओवर में 111 रन बनाकर ऑल आउट हो गई। अकोढ़ीगोला इलेवन के तरफ से सबसे ज़्यादा सनी ने 37, आदित्य ने 17 रन का योगदान दिया । बजरंग क्रिकेट की तरफ से वीरू, साहिल, रंजन ने 2-2 और विशाल ,कृष और अजित को 1-1 , विकेट प्राप्त हुई। इस तरह बजरंग क्रिकेट ने अकोढ़ीगोला इलेवन को 52 रन से हराकर लीग में जीत दर्ज की। इस मैच के मैन ऑफ द मैच राजन कुमार रॉय बने।

इस अवसर पर जिला क्रिकेट संघ के सचिव सरोज कुमार उर्फ मंटू यादव, , संघ के कोषाध्यक्ष र्रोहन कुमार मिश्रा, जिला क्रिकेट संघ के सिलेक्टर अर्जुन कुमार,संतोष कुमार,इमरान करीम, शिवम् कुमार , संजू बाबा, मौजूद रहे। शैलेश कुमार, साधन कुमार ,विकाश कुमार,आदि मौजूद थे अंपायर की भूमिका में मृत्युंजय कुमार एवं अंशु कुमार ने निभाई एवं स्कोरर की भूमिका कुंदन कुमार का भूमिका मे का बहुत बड़ा योगदान रहा।



Post Comment