Loading Now
×

पश्चिमी चंपारण जिला क्रिकेट लीग में परसौनी क्लब विजयी

पश्चिमी चंपारण:  जिला क्रिकेट लीग में आज दो मैच खेले गए परसौनी क्रिकेट क्लब बनाम अभिमन्यु क्रिकेट क्लब के बीच यह मैच खेला गया जिस मैच में परसौनी क्रिकेट क्लब ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया।

बल्लेबाजी करने उतरी परसौनी क्रिकेट क्लब के और से इरफान ने 40 रन की पारी खेली और शिवम ने 21 रनो की पारी खेला जिसमें इरफान और शिवम ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए परसौनी क्रिकेट क्लब ने 185 रन का लक्ष दिया !अभिमन्यु क्रिकेट क्लब के तरफ से गेंदबाजी करते हुए अम्बर ने 3 विकेट और लोकेश और योगेश्वर ने दो-दो विकेट लिए

जवाब में खेलने उतरी अभिमन्यु क्रिकेट क्लब की पूरी टीम अशोक और अमित के घातक गेंदबाजी के सामने 120 रन पर ऑल आउट हो गई अशोक ने 8ओवर में 38 रन देकर 4 विकेट लिए और अमित ने 7 ओवर 3 विकेट लिए।  इस तरह परसौनी क्लब ने यह मैच 64 रन से जीत लिया और इस मैच का मैन ऑफ द मैच अशोक को दिया गया!

दूसरा मैच से ये क्रिकेट क्लब और अरुण क्रिकेट क्लब के बीच खेला गया इसमें से ये ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते 84रन पर ऑल आउट हो गई इस मैच में राज तिवारी ने 27 रन की पारी खेली ! अरुण क्रिकेट क्लब के तरफ से बोलिंग करते हुए अंश ने 4.3 ओवर में 28 रन देकर 5 विकेट लिया और वसीम ने 3विकेट लिए!

जवाब में उतरी अरुण क्रिकेट क्लब की टीम ने 85 रन पर 1 विकेट खो कर इस मैच को अपने नाम कर लिया ऑल जिसमें हसनैन ने 40 रन की नोट आउट पारी खेली और साथ देते हुए मयंक ने 21 रन की पारी खेली

गेंदबाजी करते हुए शांतनु ने 2 ओवर 22 रन देकर 1 विकेट लिया इस तरह से इस मैच को अरुण क्रिकेट क्लब ने जीत लिया!

कल का मैच अर्जुना क्रिकेट क्लब बनाम भारत क्रिकेट क्लब के बीच खेला जाएगा दूसरा मैच शिवांश क्रिकेट क्लब और मोनार्क क्रिकेट क्लब के बीच होगा

Post Comment